Home अमेठी जनपद में बी०एल०ओ० के कार्यो, सर्वेक्षण व गणना प्रपत्रों संग्रह किये जाने...

जनपद में बी०एल०ओ० के कार्यो, सर्वेक्षण व गणना प्रपत्रों संग्रह किये जाने हेतु नियुक्त किये गये विकासखण्डवार नोडल अधिकारी

AMETHI NEWS: उप जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पित गुप्ता ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 का कार्यक्रम जारी किया गया हैं। इस क्रम में उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा जारी उक्त कार्यक्रम के अन्तर्गत सम्प्रति चल रहे गणना प्रपत्रों का संग्रह कर बी०एल०ओ० ऐप पर डिजिटाईजेशन करने संबंधी कार्यों को आयोग द्वारा नियत अवधि 04 नवम्बर 2025 से 04 दिसम्बर 2025 तक किया जाना है। उन्होंने बताया कि इस क्रम में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा बी0एल0ओ0 के कार्यो के सर्वेक्षण एवं गणना प्रपत्रों का संग्रह किये जाने हेतु विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए विधानसभावार क्रमशः 178-तिलोई हेतु आवंटित वि0ख0-तिलोई में जिला कृषि अधिकारी डॉ0 राजेश कुमार मो0 नं0-8081888342, वि0ख0-बहादुरपुर में भूमि संरक्षण अधिकारी संदीप कुमार मो0नं0-9415180152, वि0ख0-सिंहपुर में जिला समाज कल्याण अधिकारी नलिन राज मो0 नं0-7752993648 व 184-जगदीशपुर हेतु आवंटित वि0ख0-जगदीशपुर में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी विकास मो0नं0-8423322671, वि0ख0-शुकुल बाजार में जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव मो0 नं0-9415366695, वि0ख0-मुसाफिरखाना में प्रभागीय वनाधिकारी रणवीर मिश्रा मो0नं0-9454101777 एवं 185-गौरीगंज हेतु आवंटित वि0ख0-गौरीगंज में परियोजना निर्देशक डी0आर0डी0ए0 ऐश्वर्य यादव मो0 नं0-7599221330, वि0ख0-शाहगढ़ में आई0टी0आई0 प्रधानाचार्य विवेक कुमार मो0नं0-7408414320, वि0 ख0-जामों में सिंचाई खण्ड-41 अधिशासी अभियन्ता मनीष कुमार रंजन मो0 नं0-9621689613 तथा 186-अमेठी हेतु आवंटित वि0ख0-भादर में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय कुमार तिवारी मो0नं0-9453004069, वि0ख0-अमेठी में उपायुक्त स्वतः रोजगार प्रवीना शुक्ला मो0नं0-8707311533, वि0ख0-संग्रामपुर में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 गोपाल कृष्ण शुक्ल मो0 नं0-9415289111, वि0ख0-भेंटुआ में अधिशासी अभियन्ता नलकूप राजेश यादव मो0 नं0-8765246099 को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इस सम्बन्ध में उन्होंने उक्त सम्बन्धित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से विकास भवन के ग्राम/फील्ड स्तरीय अधिकारियों/कर्मचारियों को बी0एल0ओ0 के सहयोगार्थ लगाने एवं वृद्ध, महिला/अशक्त, निरक्षर मतदाताओं को गणना प्रपत्रों को भरने में सहयोग प्रदान करने तथा भरे हुए गणना प्रपत्र निर्धारित फोटोग्राफ्स सहित एकत्रित कराना और उन्हें तत्काल डिजिटाईजेशन हेतु सम्बन्धित टेक्निकल टीम को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने बताया कि उक्त कार्य अपरिहार्य एवं तत्काल प्रभाव से त्वरित गति से किये जाने के साथ ही प्रतिदिन कार्य प्रगति से सम्बन्धित उपजिलाधिकारी को अवगत करायेंगे तथा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का कार्य पूर्ण होने तक बिना अधोहस्ताक्षरी की पूर्व अनुमाति के मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे, उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।