ई-आफिस व्यवस्था लागू होने से विभागों की सभी फाइलें कंप्यूटर पर होंगी तैयार और ऑनलाइन दौड़ेंगी
JHANSI: जनपद के सभी विभागीय पटलों पर ई-ऑफिस प्रणाली लागू,शासन सरकारी विभागों में काम काज को पूरी तरह से ई-आफिस के जरिए करने में जुटा है। शासन स्तर पर ई-आफिस क्रियांवयन होने के बाद जिलों में भी ई-ऑफिस व्यवस्था लागू की जा रही है।जिलाधिकारी मृदुल चौधरी ने कलक्ट्रेट के नवीन सभागार में ई-आफिस प्रणाली लागू किए जाने हेतु विभागवार की जा रही कार्रवाई की समीक्षा करते हुए असंतोषजनक प्रकृति होने पर सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को शो-कॉज नोटिस जारी किए। जनपद में 78 विभागों के सापेक्ष मात्र 27 विभाग गो लाइफ कार्रवाई शुरू हो गई है। जनपद में 52 विभागों में अभी तक ई ऑफिस लागू नहीं हुआ है, उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए 03 दिवस में कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी मृदुल चौधरी ने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी पटलों पर ई-ऑफिस प्रणाली को लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अब फाइल लेकर दफ्तरों तक नहीं जाना होगा। पोर्टल के माध्यम से फाइलें एक से दूसरे अधिकारी तक पहुंचने लगेगीं। उन्होंने ई-ऑफिस के क्रियांवयन के लिए राजस्व विभाग में एडीएम वित्त एवं राजस्व तथा विकास विभाग में सीडीओ को नोडल अधिकारी बनाया गया है। दोनों अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों के सभी कार्यालयों में ई-ऑफिस प्रणाली के माध्यम से काम काज करने के सख्त निर्देश दिए हैं। सीडीओ जुनैद अहमद ने बताया कि ई-ऑफिस पर डीएम किसी भी पत्रावली की कंप्यूटर के माध्यम से मॉनिटरिंग कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि पूरी तरह से ई-ऑफिस प्रणाली क्रियांवयन होने से काफी आसानी होगी। ई-ऑफिस प्रणाली से कार्यालय के समस्त पत्र, फाइल संबंधित कार्य ऑनलाइन हो जाएगें। इससे दस्तावेज को हमेशा के लिए सुरक्षित रखने में मदद के साथ ही फाइल और कोई भी पत्र खोजने में भी आसानी होगी। इसके अलावा समय की भी बचत होगी। वहीं ई-ऑफिस प्रणाली के प्रभावी क्रियांवयन को लेकर सीडीओ की ओर से विकास विभाग में डीएसटीओ सुजान सिंह व राजस्व में ईडीएम आकाश रंजन को ईएमडी नियुक्त किया गया है।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वरुण कुमार पाण्डेय ने बताया कि ई-आफिस से सरकारी कार्यों में तेजी आने के साथ ही पूरी पारदर्शिता से काम हो सकेगा। इससे भ्रष्टाचार पर भी अंकुश लगेगा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जुनैद अहमद, जॉइंट मजिस्ट्रेट अक्षय दीपक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुधाकर पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वरुण कुमार पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे योगेन्द्र कुमार,डीडीओ सुनील कुमार, अपर नगर आयुक्त श्रीमती रोली गुप्ता, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग दीपंकर चौधरी सहित विभिन्न भिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।







