PRATAPGARH NEWS: मंगलवार को जिला विद्यालय निरीक्षक प्रतापगढ़ ओमकार राणा के निर्देशानुसार सह जिला विद्यालय निरीक्षक प्रतापगढ़ आरपी सरोज की अध्यक्षता में जनपद प्रतापगढ़ के समस्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की एक आवश्यक बैठक गूगल मीट के माध्यम से की गई. गूगल मीट का संयोजन प्रधानाचार्य राजकीय उमावि सराय आनादेव प्रतापगढ़ डॉ विंध्याचल सिंह,पटल सहायक अभिषेक चौधरी व संजय मौर्य द्वारा किया गया. सह जिला विद्यालय निरीक्षक ने अपने उद्बोधन में बताया कि राजकीय और अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों के सभी प्रधानाचार्यों, शिक्षकों,कर्मचारियों को मिशन कर्मयोगी के अंतर्गत ए आई से संबंधित निर्धारित ट्रेनिंग कोर्सों में से न्यूनतम तीन ऑनलाइन ट्रेनिंग कोर्स पूर्ण करना अनिवार्य है.इसमें शीघ्रता करने की आवश्यकता है. सड़क सुरक्षा के अंतर्गत जिन संस्थाओं में विद्यार्थियों को ले आने और ले जाने के लिए वाहन का प्रयोग किया जाता है, सभी वाहनों का विवरण यथाशीघ्र निर्धारित पोर्टल करना अनिवार्य है.कक्षा 10 और 12 के विद्यार्थियों का ए आई पोर्टल पर पंजीकरण दिनांक 09.04.2026 तक करना अनिवार्य है. सभी संबंधित प्रधानाचार्य युक्त कार्यों ससमय पूर्ण करते हुए सूचना कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक प्रतापगढ़ में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे.प्रकरण शासन की प्राथमिकता से संबंधित है. इस लिए इसमें विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है. इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ राधे श्याम मौर्य, राधे श्याम दुबे,गीता यादव, डॉ अनीस, अरुण सिंह, डॉ राम आसरे तिवारी, अशोक कुमार, डॉ शालिनी, नीरू श्रीवास्तव, डॉ कल्पना, पूनम श्रीवास्तव, पी एन गुप्ता,सीमा देवी, सुशील कुमार सिंह, ओम प्रकाश सिंह, महेश कुमार सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रधानाचार्य शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे।







