PRATAPGARH NEWS: मंगलवार को जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी व मुख्य विकास अधिकारी डॉ दिव्या मिश्रा के आदेशानुसार जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा के निर्देशानुसार प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कालेज रामपुर कांपा डॉ विंध्याचल सिंह के संयोजन में जनपद के सभी शिक्षण संस्थाओं में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत संचारी रोगों के संबंध में मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तथा स्टाफ व विद्यार्थियों को संचारी रोगों से बचाव व नियंत्रण के बारे में जानकारी दी गई. राजकीय इंटर कालेज रामपुर कांपा प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य डॉ विंध्याचल सिंह के निर्देशन व सत्यप्रकाश, विकाश कुमार सिंह, अरविंद कुमार विश्वकर्मा, आनंद कुमार चौबे के संयोजन में, राजकीय बालिका इंटर कालेज प्रतापगढ़ में उप प्रधानाचार्य डॉ मोहम्मद अनीस के निर्देशन और सीमा तबस्सुम के संयोजन में, अबुल कलाम इंटर कालेज प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य आजाद अहमद के निर्देशन में, एपीएस इंटर कालेज भदोही एमपी मिश्रा के निर्देशन में, तुलसी इंटर कालेज बाबूगंज जमेठी कुंडा प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य अनुपम ओझा के निर्देशन में, राजकीय बालिका इंटर कालेज आसपुर देवसरा में प्रधानाचार्य डॉ आम्रपाली द्विवेदी के निर्देशन ने, राजकीय बालिका इंटर कालेज विहार प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य मनीषा रावत के निर्देशन में, राजकीय बालिका इंटर कालेज बरहदा में प्रधानाचार्य के निर्देशन में, इस्लामिया इंटर कालेज रामपुर बजहा में प्रधानाचार्य अंसार अहमद के निर्देशन में, टीपी इंटर कालेज कुंडा में प्रधानाचार्य अशोक कुमार शुक्ला के निर्देशन में, अमर जनता इंटर कालेज कटरा गुलाब सिंह में प्रधानाचार्य डॉ स्निग्धा पांडेय के निर्देशन में, राजकीय उमावि रसूलहा में प्रधानाचार्य मंजू भारती के निर्देशन में, राजकीय बालिका इंटर कालेज पट्टी में प्रधानाचार्य कंचन मिश्रा के निर्देशन में, राजकीय उमावि सुल्तानपुर गौरा ने प्रधानाचार्य सुनीता मालवीय के निर्देशन में, मुनीश्वर दत्त इंटर कालेज मांधाता में प्रधानाचार्य डॉ जेएस त्रिपाठी के निर्देशन में, गजाधर इंटर कालेज लक्ष्मणपुर में प्रधानाचार्य अतुल कुमार उपाध्याय के निर्देशन में, राजकीय उमावि पुरैला में प्रधानाचार्य सारिका मालवीय के निर्देशन में, राजकीय उमावि बारीकला में प्रधानाचार्य अर्चना यादव के निर्देशन में कार्यक्रम आयोजित किए गए।







