Home उत्तर प्रदेश जननी सम्मान समारोह कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जननी सम्मान समारोह कार्यक्रम का हुआ आयोजन

JHANSI NEWS: श्री श्याम शक्ति धाम सेवा संस्थान ट्रस्ट के द्वारा कर गुआ स्थित श्री श्याम शक्ति धाम मंदिर पर जननी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।‌जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती प्राची चौधरी धर्मपत्नी डीआईजी एवं श्री केशव कुमार चौधरी जी डीआईजी उपस्थित रहे. कार्यक्रम का आयोजन स्वरूप सिंह यादव के निर्देशन में किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष श्रीमती श्रद्धा यादव एवं कार्यक्रम का सफल संचालन संजीव अग्रवाल के द्वारा किया गया। खेलकूद जिसमें तैराकी, बैडमिंटन, एथलेटिक, ऊंची कूद एवं सिविल सेवा परीक्षा आईएएस, पीसीएस में उच्च स्थान पाने वाले बच्चों की  माताओं का सम्मान समारोह रखा गया जिसमें. श्रीमती विनीता सिंह, श्रीमती शबनम ,श्रीमती शकुंतला जालौन,श्रीमती राजकुमारी झांसी, श्रीमती संतरा देवी अलवर राजस्थान, श्रीमती श्वेता सूरत गुजरात,  श्रीमती अर्चना शांडिल्य ,श्रीमती सुशीला , श्रीमती  कुसमा महोबा, श्रीमती आशा दतिया ,का चांदी का मुकुट और शाल व श्रीफल के साथ सम्मान किया गया।‌ मुख्य अतिथि द्वारा अपने संबोधन में जननी सम्मान समारोह की भूरी भूरी प्रशंसा की गई व सभी का उत्साह वर्धन किया गया।  कार्यक्रम के अंत में महामंत्री ज्योति अग्रवाल के द्वारा सभी का आभार प्रकट किया गया।