Home उत्तर प्रदेश जनता दरबार में सुनी गईं ग्रामीणों की समस्याएं, कई मामलों का हुआ...

जनता दरबार में सुनी गईं ग्रामीणों की समस्याएं, कई मामलों का हुआ त्वरित समाधान

FATEHPUR NEWS:  प्रत्येक माह की 15 तारीख को 12 मिल कैंप कार्यालय में जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह उर्फ रिंकू लोहारी द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। रविवार को आयोजित जनता दरबार में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं और कई मामलों का तत्काल समाधान कराया गया। जनता दरबार में ताहर सिंह एवन धनपतिया जमराव की रुकी हुई पेंशन का केवाईसी कराकर उसे दोबारा चालू कराया गया। वहीं रामपुर गांव की विधान देवी के निधन के बाद उनके दोनों बच्चों को मुख्यमंत्री बाल कल्याण योजना के अंतर्गत प्रतिमाह पांच हजार रुपये की सहायता दिलाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कराया गया। इसके अलावा विद्युत विभाग से संबंधित समस्या भी सामने आई। भरसरी, पूरे मीतन और 12 मिल चौराहा क्षेत्र के ग्रामीणों ने बताया कि ट्यूबवेल लाइन से कनेक्शन जुड़े होने के कारण उन्हें रात में बिजली नहीं मिल पाती है। इस पर जिला पंचायत सदस्य ने तत्काल विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी से वार्ता की। एसडीओ हुसैनगंज ने सोमवार को समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया।
जनता दरबार में साधारी का पुरवा, किरण दासपुर, रामपुर, नौगांव, भरसरी, फिरोजपुर, मिर्जापुर, भिटारी, लखपुर और सैनपुर गांवों से आए लोगों की समस्याओं को सुना गया और संबंधित विभागों से संपर्क कर समाधान कराने की पहल की गई। राम शंकर और रानी देवी की उम्र 75 वर्ष से अधिक होने पर उनके इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड बनवाने की प्रक्रिया भी शुरू कराई गई। जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह उर्फ रिंकू लोहारी ने बताया कि जनता दरबार में आने वाली हर समस्या को रजिस्टर में दर्ज कर उसका नियमित फॉलोअप किया जाता है और कार्य पूरा होने के बाद संबंधित व्यक्ति को सूचना भी दी जाती है। इस अवसर पर कार्यालय प्रभारी किशन सिंह, रानू, नाहर सिंह, कमलेश, सनी सिंह और नीरज अग्निहोत्री सहित अन्य लोग मौजूद रहे।