Home आस्था जनगणना के कालम में सिर्फ हिन्दू भरें:स्वामी शाडिल्य महराज

जनगणना के कालम में सिर्फ हिन्दू भरें:स्वामी शाडिल्य महराज

कालम में उप जाति दुबे, तिवारी, शुक्ला, मिश्रा सहित अन्य ना लिखें
उप जाति में बंटने से टूटेगा समाज, कमजोर होगा देश: जगदगुरू
PRAYAGRAJ NEWS:  श्रृंगवेरपुर धाम के जगदगुरू नारायणाचार्य स्वामी शाडिल्य महराज ने कहा कि देश में जनगणना शुरू हो गयी है ऐसे में सनातनधर्मावलंबी अपने नाम के जाति या उप जाति ना लिखे, बल्कि सिर्फ और सिर्फ हिन्दू लिखें। उन्होंने कहा कि इससे जहां सनातन धर्म और हिन्दुओं को मजबूती मिलेगी वही जनगणना में सिर्फ हिन्दू अधिक होने से हिन्दू राष्ट्र बनाने में भी मजबूती मिलेगी, ऐसे में हिन्दू उप जाति अर्थात दुबे, चैबे, चतुर्वेदी, पाण्डेय, मिश्रा, तिवारी, त्रिपाठी, शुक्ला, पाठक, गोस्वामी, सहित अन्य लिखने से बचें और लोगों को रोकें। जगदगुरू नारायणाचार्य स्वामी शाडिल्य महराज ने कहा कि भारत में आदिकाल से सनातन धर्म शाश्वत चला आ रहा है इसमें सभी जातियों का समान रूप से सामाजिक सहभागिता रहती है, लोग एक – दूसरे की मदद करते हुए विश्व बंधुत्व,  लोककल्याण और लोक उन्नति की कामना करते है। उन्होंने कहा कि समाज, प्रदेश और राष्ट्र की मजबूती के लिए अब जरूरी है कि जनगणना के कालम में सभी हिन्दू उप जाति की बात ना करके सिर्फ हिन्दू लिखें और अपने लोगों से सिर्फ हिन्दू कालम में भरवाएं। स्वामी शाडिल्य जी महराज ने कहा कि अभी भी समय है कि सभी सनातनी जनगणना के कालम को बहुत सोच समझकर भरें और उसके दूरगामी परिणामों की भी सोचे और समझे।