PRATAPGARH NEWS: बुधवार को मानिकपुर के काजीपुर निवासी अमित साहू द्वारा जगन्नाथ स्वामी जी का भंडारा आयोजित किया गया। आयोजित कार्यक्रम में अपने उत्कृष्ट कार्यों से साहू समाज का नाम रोशन करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा भैया के बड़े पुत्र शिवराज सिंह ने मां कर्माबाई व जगन्नाथ स्वामी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा साहू समाज हमारे परिवार जैसा। साहू समाज प्रयागराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रिकाप्रसाद साहू ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि साहू समाज सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है। हमारा समाज हर क्षेत्र में अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहा है। भाजपा नेत्री सुमन साहू ने कहा की सभी समाज को साथ लेकर साथ चलने की जिम्मेदारी हमारी है। उन्होंने समाज के संगठन में महिला और युवा प्रकोष्ठ के साथ ही अन्य प्रकोष्ठों के गठन पर जोर दिया। साहू समाज के जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता उर्फ गुडडू गुप्ता ने आयोजित साहू अधिकारी-कर्मचारी सम्मेलन एवं सम्मान समारोह को ऐतिहासिक एवं गरिमामय बताते हुए इसके आयोजन के लिए समाज के पदाधिकारियों को बधाई दी। हरिओम गुप्त,अनूप साहू,राजेश साहू,सुमित साहू,मुकेश साहू,दिनेश गुप्त, मंजीत साहू,संगम लाल गुप्त, जेठू लाल साहू समेत भारी संख्या में साहू समाज के लोग उपस्थित रहे।







