फाइल फोटो: राजकुमार क्रान्ति ब्राह्मण: अगोरी बड़हर
SONBHADRA NEWS: अगोरी-बड़हर के चन्देल राजपरिवार के छोटे महराज यानी क्रांति ब्रह्म शाह का शुक्रवार को निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन पर पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैली है। बताते चलें कि बड़हर व अगोरी रियासत के पूर्व राजा वैकुण्ठवासी राजा तेजबली सिंह शाह के प्रपौत्र, दक्षिणी मिर्ज़ापुर के प्रथम विधायक कीर्तिशेष राजा शारदामहेशप्रसाद सिंह शाह बहादुर के पौत्र हैं । तथा स्वतन्त्रता के पश्चात् उत्तरप्रदेश की विधानसभा का दो बार प्रतिनिधित्व करनेवाले लोक प्रिय राजा आनन्दब्रह्म शाह के कनिष्ठ पुत्र, लोकप्रिय राजा आभूषणब्रह्म शाह के अनुज के निधन पर गांव कस्बा क्षेत्र शहर सभी जगह लोग शोकाकुल है। जन-मानस के मध्य ‘छोटे महाराज’ के रूप में प्रसिद्ध राजकुमार क्रान्तिब्रह्म का शुक्रवार शाम को लखनऊ में हृदयाघात से निधन हो गया है। अभी युवराज अभ्युदयब्रह्म और राजकुमारी दीक्षाकुमारी के अकालकालकवलित होने का घाव भरा भी नहीं था कि विधाता ने पुनः एक नया घाव दे दिया। दुःख की इस अन्तहीन घड़ी में राजपरिवार के प्रति क्षेत्र वासियों की असीम संवेदनाएँ हैं। विधाता के इस निर्णय के प्रति हम असहाय हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार लखनऊ से चलकर राजमहल-परिसर राजपुर में शनिवार को अन्तिम दर्शन हेतु छोटे महाराज का पार्थिव शरीर रखा जायेगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे छोटे महाराज को अपनी दिव्य परिषद् में स्थान प्रदान करते हुए शोकसन्तप्त राजपरिवार को इस असह्य दुःख को सहने की शक्ति दें।







