Home उत्तर प्रदेश छात्र-छात्राओं को टेबलेट मिलते ही खिले चेहरे

छात्र-छात्राओं को टेबलेट मिलते ही खिले चेहरे

JHANSI NEWS: सनशाइन क्लब के कार्यवाहक अध्यक्ष अमित जैन की अध्यक्षता एवं मुख्य अतिथि अमित साहू, जिला महामंत्री के आतिथ्य में मां भगवती टेक्निकल इंस्टीट्यूट प्रा0 आईटीआई,  में छात्र-छात्राओं को टेबलेट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।  उत्तर प्रदेश सरकार  के द्वारा  स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत  सनशाइन परिवार के सदस्यों द्वारा मां भगवती टेक्निकल इंस्टीट्यूट प्राइवेट आईटीआई बाहर बड़ागांव गेट झांसी मे 80 छात्र- छात्राओं को टेबलेट वितरित किए गए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा अपने संबोधन में कहा गया की पढ़ाई से लेकर वर्क फ्राम होम का ट्रेंड चल रहा है, ऐसे में की सारे छात्र ऐसे हैं जिनके पास स्मार्टफोन व टैबलेट नहीं होने का कारण उन्हें पढ़ाई करने में परेशानी हो रही थी यह टैबलेट्स छात्र-छात्राओं को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने में मदद करेगा और उनके लिए नौकरी के अवसर उत्पन्न होने के साथ ही विद्यार्थियों को डिजिटल युग में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करेगी। टैबलेट से छात्र छात्राएं अपना भविष्य संवार सकते हैं युवा शिक्षित होंगे तभी समाज का उत्थान होना संभव हो सकेगा। मुख्य अतिथि ने टैबलेट का सदुपयोग कर अपनी प्रतिभा और ज्ञान को विकसित करने के लिए छात्रों का आह्वान किया। छात्रों को टैबलेट मिलने से उनके अत्यंत खुशी व्याप्त थी छात्रों ने कहा कि टैबलेट आगे की पढ़ाई में बड़ा सार्थक साबित होगा सनशाइन परिवार के सभी सदस्यों को छात्रों ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम संयोजक सुरक्षा विलास गुप्ता द्वारा छात्र-छात्राओं को टेबलेट वितरित कराए गए। टेबलेट वितरण कार्यक्रम में सुरक्षा गुप्ता, अनुराधा गुप्ता, विलास गुप्ता, संदेश अग्रवाल, आनंद अग्रवाल द्वारा विशेष सहयोग किया गया। सचिव वीरेंद्र गुप्ता ने  आभार व्यक्त किया गया।