MIRZAPUR NEWS: राजगढ़ थाना क्षेत्र के ददरा मुतलके रामपुर स्थित श्रीमती सुधना देवी कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा 6, 7, 8, 9 और 10 की छात्राओं ने विभिन्न प्रोजेक्ट मॉडल प्रस्तुत किए।छात्राओं ने चंद्रयान-3, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, ग्लोब, ज्वालामुखी और होम डिजाइन जैसे कई मॉडल बनाए। इन सभी प्रोजेक्ट्स को छात्राओं ने अपनी मेहनत और लगन से तैयार किया था। विद्यालय के प्रधानाचार्य भोलनाथ शर्मा ने बताया कि ऐसे प्रोजेक्ट मॉडल बनाने से बच्चों की मानसिक क्षमता बढ़ती है। यह उनकी सोच को नए आविष्कारों की दिशा में प्रेरित करता है। इस अवसर पर सियाराम, प्रियवर्त चंद्रा, देववर्त, अजय विश्वकर्मा, राम प्रताप सहित अन्य अध्यापक-अध्यापिकाएं और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Home उत्तर प्रदेश छात्रों ने विज्ञान प्रदर्शनी में बनाए मॉडलराजगढ़ के विद्यालय में चंद्रयान-3 सहित...







