सोफिया स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम
SAHARANPUR NEWS: नागल सोफिया इंटरनेशनल स्कूल में छात्रों को चीनी के अधिक सेवन से शरीर पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देते हुए कम मात्रा में चीनी का सेवन करने की अपील की गई। शिक्षिका किरण सैनी ने चीनी के दुष्प्रभाव की जानकारी देते हुए चीनी के दुरुपयोग को बहुत ही सुंदर तरीके से श्याम पट पर दर्शाया। शिक्षिका शिवानी शर्मा ने छात्र-छात्राओं को विस्तार से समझाया कि अत्यधिक चीनी का सेवन मोटापा, थकान, मधुमेह और हृदय संबंधी बीमारियों जैसी गंभीर समस्याओं का कारण बन सकता है। छात्रों ने इस संदेश को गंभीरता से लेते हुए संकल्प लिया कि वें इस जानकारी को अपने माता-पिता व परिवार के सदस्यों तक भी पहुंचाएंगे। इस दौरान स्कूल निर्देशक कोणार्क चौधरी, प्रधानाचार्य मनोज अवस्थी, अर्पिता, केशव, राजेश, उर्वशी, सोनिया, हेमा, स्वाति, रजनी, पारुल, सुनिता, शिवानी, किरन, निधि, शगुन, मीनाक्षी, पूजा, पूनम, रमन, दलजीत, अभिषेक, शिवांशु, अजय धीमान, प्रदीप रहे।







