JHANSI NEWS: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी के दिशा निर्देशन में बड़ागाँव इंटर कॉलेज बड़ागांव में राज्य महिला आयोग की सदस्य अनुपमा सिंह लोधी, सहायक पुलिस अधीक्षक अरीबा नोमान,बड़ागांव थाना प्रभारी संजय गुप्ता, मिशन शक्ति प्रभारी बड़ागांव एस आई अनुज कुमार, एस आई पूजा राठौर,महिला कांस्टेबल रचना चाहर, सुनीता देवी, नीतू सिंह, सहित आदि उपस्थित रहें। अनुपमा सिंह लोधी ने बताया कि महिलाओं को नारी सुरक्षा, स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण की दिशा में मिशन शक्ति अभियान की सार्थकता से अवगत कराया गया। साथ ही महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों से बचाव, साइबर अपराध से सुरक्षा तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी भी प्रदान की गई साथ ही विद्यालय की चार मेधावी छात्राओं, छह स्पोर्ट्स की छात्राओं, आठ आंगनबाड़ी कार्यकत्री, छह आशाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।







