फोटो-आदित्य पाठक को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देते अनुराग श्रीवास्तव एवं राजेश कुशवाहा
PRAYAGRAJ NEWS: चौधरी नौनिहाल सिंह क्लब ने डॉ डीएन तिवारी स्मृति अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता में नेताजी सुभाष चंद्र बोस क्लब को 8 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। चौधरी नौनिहाल क्लब ने अपने सभी लीग मैच खेलने के बाद अंक तालिका में सर्वाधिक 8 अंक के साथ खिताबी दौर में जगह बनाई।
विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल मैदान पर गुरुवार को खेले गए मैच में नेताजी सुभाष चंद्र बोस क्लब ने 26.3 ओवर में 121 रन (सुहैब खान 42, वीर प्रताप 22, सूरज चौहान 19, आदित्य पाठक 3/13, मोहम्मद अली 3/32, सक्षम केसरवानी 2/14) बनाए। जवाब में चौधरी नौनिहाल सिंह क्लब ने 24.2 ओवर में दो विकेट पर 122 रन (आर्यन बनर्जी 42, कामरान अली 27 नाबाद, हार्दिक नारायण तिवारी 27 नाबाद, सागर यादव 1/20, शुभम सोनकर 1/26) बना लिए। आदित्य पाठक को इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन की जूनियर चयन समिति के अध्यक्ष अनुराग श्रीवास्तव एवं पूर्व क्रिकेटर राजेश कुशवाहा ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।







