PRATAPGARH NEWS: लीलापुर थाने में सगरा सुंदरपुर चौकी में प्रभारी पद पर प्रोन्नति को लेकर गुरूवार को यहां उप निरीक्षक सुमित वर्मा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शामिल अधिवक्ताओं तथा सभासदों व व्यापारियों ने उप निरीक्षक सुमित के लालगंज कोतवाली में तैनाती के दौरान शांति व्यवस्था को लेकर किये गये कार्यो की सराहना की। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने विभागीय सहयोगियों की ओर से उप निरीक्षक सुमित वर्मा को माल्यार्पण व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। संचालन एसएसआई अरूण सिंह ने किया। इस मौके पर रानीगंज कैथौला चौकी इंचार्ज विवेक यादव, संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश, धीरेन्द्र मिश्र, व्यापारी नेता दिनेश सिंह, सभासद पन्नेलाल पाल आदि रहे।







