KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के सिराथू ओवरब्रिज के पास में स्थित एक दुकान के गोदाम से दो दिन पहले अज्ञात चोरों ने इनवर्टर व बैटरी पार कर दिया, पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है। कड़ा धाम थाना क्षेत्र के शीतला धाम निवासी धनेन्द्र कुमार पुत्र स्व गोरेलाल ने सैनी कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि सिराथू कस्बे के ओवरब्रिज के पास कमल इलेक्ट्रॉनिक के नाम से दुकान है, धनेन्द्र का आरोप है कि 20 मार्च की रात अज्ञात चोरों ने दुकान के पीछे से चारदीवारी से कूदकर दुकान के गोदाम में रखा इनवर्टर व बैटरी पार कर दिया, ईद के बाद जब दुकान पहुंचा तो घटना की जानकारी हुई, पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।





