फखरपुर बहराइच ब्यूरो।पुलिस अधीक्षक बहराइच श्रीमती वृन्दा शुक्ला द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे प्रभारी निरीक्षक फखरपुर अभिनव प्रताप सिंह द्वारा पुलिस टीम गठीत कर कड़ी मेहनत व अथक प्रयासोपरांत थाना फखरपुर, जनपद- बहराइच से सम्बन्धित प्रकाश में आये अभियुक्तगण 01. जसीम पुत्र सिराज अहमद उम्र 21 वर्ष निवासी अलहियापुर थाना कैसरगंज जनपद बहराइच 2. मागेलाल उर्फ परियाद पुत्र साबिर निवासी अलहियापुर थाना कैसरगंज जनपद बहराइच उम्र करीब 20 वर्ष को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2550 रूपया नगद, 01 जोड़ी पायल सफेद घातु की, एक अदद रेडमी मोबाइल बरामद किया गया। दिनांक 25.07.2024 को वादी मो0 लुकमान पुत्र मो0 अशफाक निवासी बाजार पुरवा नौगोइयाँ थाना कैसरगंज जनपद बहराइच व हाल पता अखना पुर फिलिंग स्टेशन अखनापुर थाना-फखरपुर जनपद-बहराइच द्वारा सूचना दिया कि दो अज्ञात चोर द्वारा वादी के फिलिंग स्टेशन अखनापुर में कमरे में रखी आलमारी का ताला खोल कर साढे तीन लाख रूपया व कमरे के अन्दर रखे तीन अदद मोबाइल चोरी कर लेने चुरा ले जाने के सम्बन्ध में तहरीर के आधार पर थाना फखरपुर में मु0अ0सं0 290/2024 धारा 331(4)/305 बी.एन.एस. का अभियोग पंजीकत किया गया व दिनांक 6.9.2024 को वादी श्री सुरेन्द्र पुत्र हरख निवासी ग्राम प्रधान पुरवा दा0 भकला थाना फखरपुर जनपद बहराइच मो0न0 6390540395 द्वारा सूचना दिया कि अज्ञात चोरो द्वारा प्रार्थी के घर में घूस कर मु0 16000 हजार रूपया नगद सोने चाँदी के आभूषण व दो मोबाइल उठा ले जाने तथा उसी रात गाँव के मेहन्द्र कुमार s/o ओकार नाथ के घर मे घूस कर चोरो द्वारा मु0 1400 सौ रूपया नगद दो जोडी पायल चाँदी दो जोडी विछुवा चाँदी के व ममता देवी w/o जगदीश वर्मा के घर से मु0 5000/- और सोने के चाँदी के आभूषण व रमेश कुमार s/o राम आधार के घर से फूल के वर्तन व 5000 हजार रूपया नगद एक जोडी विछुवा चाँदी का एक जोडी बूंन्दा सोने का चुरा कर उठा ले गए थे।







