जद (यू) के कार्यकर्ता व स्थानीय लोगों ने किया धान की रोपाई
प्रदेश महासचिव ने दिया प्रशासन को एक सप्ताह का अल्टिमेटम
BHADOHI NEWS: परसीपुर मुख्य मार्ग पर जलभराव की समस्या से आक्रोशित होकर बुधवार को जनता दल (यूनाइटेड) के कार्यकर्ता व स्थानीय लोगों द्वारा अनोखा विरोध-प्रदर्शन किया। पार्टी के प्रदेश महासचिव डीएम सिंह गहरवार के नेतृत्व में जलभराव वाली सड़क पर धान की रोपाई कर विरोध जताया। जहां जिलाधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार व थानाध्यक्ष को सौंपा। इस दौरान डीएम सिंह गहरवार ने जलभराव वाली सडक पर पदयात्रा की। पार्टी कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों के साथ घुटने तक भरे पानी में उतरकर धान रोपते हुए प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।
उन्होंने कहा कि सूबे की सरकार गड्ढा मुक्त सड़क के लिए प्रतिबद्ध है। किंतु स्थानीय स्तर पर लापरवाह अधिकारी सरकार की छवि को धूमिल कर रहे है। जबकि इस मार्ग से रोजाना हजारों लोग गुजरते हैं। खराब सड़क के कारण वाहन पलट जाते हैं और लोग घायल हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने कई बार प्रशासन से शिकायत की। लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। लोग जलभराव के बीच आने-जाने को विवश हो रहे हैं। श्री गहरवार ने कहा कि सरकार की मंशा है कि जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। लेकिन अधिकारी लापरवाह बने हुए हैं। जो शासन के आदेश को ठेंगा दिखा रहे हैं। प्रदेश महासचिव ने प्रशासन को एक सप्ताह का अल्टिमेटम देते हुए चेतावनी दी कि अगर एक सप्ताह में सड़क को गड्ढा मुक्त नहीं किया गया तो इसको लेकर बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर पार्टी के जिला महासचिव मनोज दुबे, आशीष सोनकर, सुमित पाल, पोलार्ड यादव, सचिन सोनकर, किशन पाल, रजनीश गुप्ता, श्रीजाल दुबे, सोनू, जयप्रकाश सोनकर, राहुल तिवारी व इंद्रजीत सरोज सहित काफी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहें।