MIRZAPUR NEWS: थाना शहर कोतवाली क्षेत्र के वासलीगंज में स्थित सकंट मोचन मंदिर के पास शनिवार को प्रातः 11 बजे दिन में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। जहां दो महिलाओं ने एक महिला से चैन छीनने की कोशिश की, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हालांकि, महिला के चीख पुकार से भाग रही चैन चोर 2 महिलाओं को वहीं मौजूद भीड़ ने पकड़कर स्थानीय पुलिस को सौंप दिया। वहीं बीच बाजार बेखौफ होकर दिनदहाड़े चैन छीनने की कोशिश करने वाली घटना को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर अब सवाल उठ रहे हैं। जो पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है। इस तरह की घटनाओं से आम जनता में खौफ पैदा हो रहा है और लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।







