Home उत्तर प्रदेश चेन छिनैती में वांछित अन्तर्जनपदीय बदमाश मुठभेड़ में घायल, तमंचा भी हुआ...

चेन छिनैती में वांछित अन्तर्जनपदीय बदमाश मुठभेड़ में घायल, तमंचा भी हुआ बरामद

PRATAPGARH NEWS:  शिक्षिकाओं के साथ दिन दहाड़ें चेन छिनैती के प्रयास की दुस्साहसिक घटनाओं को अंजाम देने वाले पड़ोंसी जिले के अन्र्तजनपदीय शातिर बदमाश को पुलिस ने करारा सबक सिखाया हैै। लालगंज कोतवाली पुलिस ने सर्विलांस तथा सीसी फुटेज की मदद से बदमाश की सिनाख्त करने में सफलता ली। इसके बाद पुलिस ने उसकी सुरागरसी करते हुए पीछा किया । लालगंज कोतवाल आलोक कुमार ने साहसिक ढंग से आरोपी गैगेस्टर व हिस्ट्रीशीटर बदमाश विपिन सिंह को शनिवार की शाम अमेठी जिले के संग्रामपुर में दबोच लिया। पुलिस आरोपी को लेकर लालगंज कोतवाली आयी। यहां पूछताछ में आरोपी ने लालगंज कोतवाली के गौतमपुर के समीप शिक्षिका शालिनी सिंह के साथ रास्ते में छिनैती के प्रयास तथा इसी दिन लीलापुर थाना के प्राथमिक विद्यालय पूरनपूर खजूर में शिक्षिका माया सिंह के साथ कक्ष में घुसकर चैन छिनैती के प्रयास में शामिल होना कबूल कर लिया। लालगंज में बदमाश की गिरफ्तारी की सूचना पाकर लीलापुर एसओ बैकुण्ठ नाथ पाण्डेय फोर्स के साथ यहां पहुंचे । बदमाश द्वारा चोरी का सामान छिपाने को लेकर बताये गये स्थान पर पुलिस उसे लेकर पहुंची । लीलापुर थाना के कमौरा गांव के समीप सई नदी के किनारे पुलिस बदमाश के साथ पहुंची तब उसने शातिराना अंदाज में वहां छिपाये गये तमंचे से अचानक फोर्स पर फायरिंग कर दिया। फायरिंग में आरक्षी राजकुमार सिंह घायल हो गया। तब तक पुलिस ने भी मोर्चा  संभाला और आत्मरक्षार्थ पुलिस की चलाई गई गोली बदमाश के पैर में लग गयी। घायल अवस्था में बदमाश को लालगंज ट्रामा सेंटर लाया गया । जानकारी मिलने पर यहां अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी वृजनन्दन राय व लालगंज सीओ आशुतोष मिश्रा भी अस्पताल पहुंच गये। इधर पुलिस ने आरोपी बदमाश के पास से एक तमंचा तथा लूटी गयी चेन का आधा हिस्सा भी बरामद किया है। गोली से घायल बदमाश का अमेठी जिले के साथ प्रतापगढ़ के लालगंज व लीलापुर में आठ गम्भीर आपराधिक केस दर्ज है। आरोपी के खिलाफ गैगेस्टर का भी केस दर्ज है। पुलिस की सफलता पर अफसरों ने लालगंज कोतवाल आलोक कुमार व फोर्स को सराहा है।