Home उत्तर प्रदेश चेकिंग के दौरान बिना टिकट यात्रियों पर वसूला जुर्माना

चेकिंग के दौरान बिना टिकट यात्रियों पर वसूला जुर्माना

AURAIYA NEWS: दिल्ली हावड़ा रेलमार्ग के फफूंद रेलवे स्टेशन पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें टिकट परीक्षक दल ने 20 यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करने वालों से 3 हजार 320 रुपए वसूले गये। फफूंद रेलवे स्टेशन पर टिकट चेकिंग अभियान में टिकट निरीक्षक राजकुमार और अंकित राज ने बताया कल 20 यात्रियों को बगैर टिकट यात्रा करते हुए पकड़ा गया जिनसे 3320 रुपये का जुर्माना वसूला गया। इस दौरान रेलवे थाना उपनिरीक्षक मनोज कुमार,कांस्टेबल जितेंद्र कुमार, कांस्टेबल हेत सिंह आदि  मौजूद रहे। हेड प्रभारी अमर सिंह ने बताया कि टिकट चेकिंग अभियान जारी रहेगा।