BALRAMPUR NEWS: कमाल खान (ब्यूरो प्रमुख) पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में मिशन-शक्ति 5 अभियान के अन्तर्गत जनपद के समस्त थानों पर गठित मिशन शक्ति टीम द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में मुख्य मार्गों/ चौराहों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान के दौरान काली पन्नी लगे चार पहिया वाहनों , प्रेसर हार्न, हूटर/साइरन लगे वाहनोंं ओवर स्पीट वाहनों व मोटर साइकिल पर मानक से अधिक सवारी करने वालों के विरुद्ध एम0वी0 एक्ट में कार्यवाही की गई।तथा दुर्घटना से बचाव के लिए यातायात नियमों का पालन करने हेतु बताया गया।







