Home उत्तर प्रदेश चिलकाना में हिमांशु गर्ग के निवास पर हुआ अनंत अग्रवाल का स्वागत

चिलकाना में हिमांशु गर्ग के निवास पर हुआ अनंत अग्रवाल का स्वागत

SAHARANPUR NEWS: चिलकाना अग्रोहा धाम की पावन धरा से अग्रोहा धाम विकास ट्रस्ट के संयोजक श्री अनंत अग्रवाल , अग्रवाल सभा चिलकाना सुल्तानपुर के नगर अध्यक्ष हिमांशु गर्ग  के निवास पर पहुंचे। जिसमें समाज को लेकर चर्चा वार्ता हुई,आने वाली सात अक्टूबर को अग्रोहाधाम मै लगने वाले मेले के लिए हिमांशु व उनकी पूरी टीम को निमंत्रण दिया। जिसमें अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के जिला अध्यक्ष दिनेश गुप्ता जी ने भारी संख्या में आने का आश्वासन दिया। इस दौरान  नगर अध्यक्ष हिमांशु गर्ग ने  पगड़ी और पटका पहनाकर अन्नत अग्रवाल जी का स्वागत किया और दिनेश गुप्ता  का भी पटका पहनाकर कर स्वागत किया। इस दौरान अजय गुप्ता, बसंत गुप्ता, संजय सिंघल, नवीन गर्ग ,विभोर गर्ग, सौरभ जैन व पवन सैन आदि लोग शामिल रहे।