Home उत्तर प्रदेश चिखड़ी में मनरेगा बचाओ संग्राम चैपाल में ग्रामीणों को किया जागरूक

चिखड़ी में मनरेगा बचाओ संग्राम चैपाल में ग्रामीणों को किया जागरूक

PRAYAGRAJ NEWS:  कांग्रेस पार्टी कि मनरेगा बचाओ संग्राम चैपाल चीखड़ी ग्रामसभा में आयोजित की गई।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष अशफाक अहमद ने भाजपा सरकार के नीति और कार्यों के बारे में लोगों को जागरुक करते हुए बताया कि जनता को यह सरकार किस प्रकार से उनके अधिकारों को समाप्त करके गुण्डागर्दी कायम कर रही है। कांग्रेस पार्टी के सरकार द्वारा जनता के लिए महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना लगभग 20 वर्ष पूर्व लागू किया था। जिसके माध्यम से ग्रामीण परिवारों को 100 दिनों का रोजगार मिलने की गारंटी सुनिश्चित थी।और जनता को रोजगार मिलने की गारंटी सुनिश्चित थी। जिससे जनता को भरण पोषण में सहायता मिलती थी। लेकिन भाजपा सरकार अडानी अंबानी के लिए काम करती है। इसे ग्रामीण जनता से क्या लेना देना है। इसलिए मनरेगा को समाप्त कर दिया कांग्रेस पार्टी सरकार से इस अधिनियम को पहले जैसा चाहती है और संघर्ष रत है।कांग्रेस पार्टी के नेता कार्यकर्ता आपके साथ मनरेगा बचाओ संघर्ष के लिए आप सभी से अपील करके सभी से संघर्ष का आवाह्न करती है कि हमारा ये आंदोलन सड़क से संसद तक तब तक जारी रहेगा जब तक पुनः मनरेगा अपने पूर्व की भांति अपने मूल स्वरूप में वापस नहीं किया जाता है। इस अवसर पर राम किशुन सिंह पटेल, देवराज उपाध्याय, सुनील पाण्डेय, वाररुम प्रभारी सददाम हुसैन सिद्दीकी, डा.अमर सिंह पटेल, अब्दुल मजीद, पारस नाथ, मो. शरीफ, सरस्वती देवी, रमा शंकर, हनुमंत सिंह, हैदर अली, अनिल कुमार सिंह, जुम्मन अली, मकबूल अहमद, वसीम अहमद, मो.शरीफ, मो.असगर, हरिभान सिंह सिंगरौर, चिरौंजी लाल, मो. फहद अंसारी आदि लोग उपस्थित रहे।