PRATAPGARH NEWS: बाघराय सीएचसी के एमओआईसी एनेस्थीसिया चिकित्सक डॉ दिनेश सिंह पटेल की अनुशासनहीनता और आचरण का उल्लंघन जग जाहिर है।बॉस डॉ दिनेश सिंह बीते माह सीएचसी डेरवा मे कोल चैन रुम के उद्घाटन के लिए आए सीएमओ डॉ अच्युत नारायण प्रसाद की मौजूदगी में टीशर्ट पहने हुए और टीशर्ट की बटन खुली हुई थी।इस तरह का आचरण पेशेवर चिकित्सक के छवि को धूमिल कर सकता है। शर्ट की बटन खुली रखना सीने के बालों का दिखना वह भी महिलाओं और खास तौर पर स्वास्थ्य कार्यक्रम में नैतिक कर्तव्य का उल्लंघन है,इसे लापरवाही का प्रतीक माना जाता है।शर्ट की बटन खुली रखना और सीने के बाल दिखना यह कुत्सित आचरण महिलाओं के सम्मान और गरिमा का उल्लंघन करता है,जानकारों का मानना है कि इसे यौन टिप्पणी के रूप मे देखा जा सकता है।बता दें कि सीएचसी बाघराय मे 25 सितम्बर गुरुवार को सेवा पखवाड़ा अन्तर्गत स्वस्थ नारी,सशक्त परिवार अभियान के तहत कैम्प का आयोजन किया गया,जहां पर एमओआईसी डॉ दिनेश सिंह पटेल राज्य सभा सांसद अमर पाल मौर्या के प्रतिनिधि राय साहब सिंह की मौजूदगी में उद्घाटन और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के द्वारा लगाए गए स्टॉल समक्ष शर्ट की बटन खुली हुई थी और सीने के बाल दिख रहे थे,हो सकता है कि महिलाओं को असहज महसूस हो रहा होगा,लेकिन अधीक्षक का तमगा लगा होने के कारण कोई कुछ कह न सका हो।राज्य महिला आयोग को इस तरह के किए जा रहे आचरण को संज्ञान लेना चाहिए।प्रतिनिधि भी शायद कुछ न कह सके।एमओआईसी डॉ दिनेश ड्रेस भी नहीं पहने हुए थे।उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अच्युत नारायण प्रसाद के सीयूजी मोबाइल नंबर पर सम्पर्क किया गया लेकिन उन्होंने फोन नही उठाया और न ही देर शाम काल बैक किया।ऐसा प्रतीत होता है कि जिले का स्वास्थ्य विभाग जमात लापरवाही, अनुशासनहीनता की आगोश में चल रहा है।







