BALRAMPUR NEWS: कमाल खान(ब्यूरो प्रमुख) स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर सीएचसी पचपेड़वा में पूर्व विधायक शैलू सिंह, ब्लाक प्रमुख मनोज तिवारी,चेयरमैन रवि वर्मा,डॉ०इश्तियाक अहमद, डॉ० कारसाज अहमद, डॉ जावेद अहमद, डॉ० गयासुद्दीन खान व डा० मसूद आलम के द्वारा सीएचसी पचपेड़वा में 40 टीबी के मरीजों को गोद लिया गया।सभी मरीजों को पोषण किट वितरित किया गया।प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान व टीबी रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत 40 टीबी मरीजों को पोषण किट देकर उन्हें टीबी रोग से लड़ने में पोषणयुक्त आहार सहायतार्थ वितरित किया गया जोकि एक सराहनीय कदम है। टीबी बीमारी किसी भी आयु वर्ग को हो सकती है। यह एक संक्रामक रोग है, जोकि कीटाणु माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरकुलोसिस से फैलता है। कीटाणु मुख्य रूप से फेफड़ों को प्रभावित करता है जिसके कारण फेफड़ों की टीबी होती है। कभी-कभी यह शरीर के अन्य अंगों को भी प्रभावित करता है। टीबी के संभावित मरीजों में मुख्य तौर पर दो सप्ताह से ज्यादा लगातार खांसी रहना, शाम के समय बुखार रहना,सीने में दर्द रहना, भूख न लगना, बलगम में खून आना, लगातार वजन कम होना लक्षण हैं। अगर इस तरह के लक्षण दिखाई दें तो तुरंत अपने बलगम की जांच करवानी चाहिए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जांच व इलाज बिल्कुल मुफ्त किया जाता है।टीबी के मरीज को इलाज की पूरी अवधि के दौरान पोष्टिक आहार भत्ता भी दिया जाता है। टीबी से ग्रसित मरीज को चाहिए कि अपने खानपान का विशेष ध्यान रखें, संतुलित आहार का सेवन करें, नियमित रूप से दवा लें, धूम्रपान व शराब का सेवन बंद करें, बलगम को मिट्टी में दबा दें, जब खांसना हो तो मुंह पर कपड़ा अवश्य लगाएं ताकि टीबी की बीमारी फैलने से रोका जा सके।







