Home उत्तर प्रदेश चिंकी, मिंकी, पप्पू, गोलू सबके मन हर्षाए है,मेले में देखो कितने बड़े-बड़े...

चिंकी, मिंकी, पप्पू, गोलू सबके मन हर्षाए है,मेले में देखो कितने बड़े-बड़े झूले आएं हैं,

LAKHIMPUR KHERI NEWS: छोटी काशी के ऐतिहासिक मेला चैती के पांचवे दिन सांस्कृतिक मंच पर बालकवि सम्मेलन की मुख्य अतिथि सदस्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश सुजीता कुमारी, कार्यक्रम अध्यक्ष पूर्व सभासद साहित्यकार श्रीकांत तिवारी, विशिष्ट अतिथि प्रा० महामंत्री  विद्यालय प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य कल्याण समिति शैलेन्द्र सक्सेना, कपिलश फाउ शिप्रा खरे, पत्रकार लोकेश गुप्ता, प्रधानाचार्या सरस्वती विद्या निकेतन मधु त्रिपाठी एवं नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू द्वारा दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया।मुख्य अतिथि सदस्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश सुजीता कुमारी ने शुभेच्छा देते  हुए कहा, ” चैती मेला अपनी ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, पौराणिक मान्यताओं के साथ मनाया जा रहा है ।इसको भव्यता देने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू को बधाई देती हूँ । विशिष्ट अतिथि प्रांतीय महामंत्री  विद्यालय प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य कल्याण समिति  शैलेन्द्र सक्सेना ने कहा,” मेला चैती को विजय शुक्ला रिंकू जो भव्यता दी है वह बहुत ही सराहनीय है । विशिष्ट अतिथि पत्रकार  लोकेश गुप्ता ने,” शिव कारीडोर बनने से अब चैती मेला में श्रद्धालु भी अधिक संख्या में आएंगे । कार्यक्रम अध्यक्ष पूर्व सभासद श्रीकांत तिवारी ने कहा ,” मेला चैती पौराणिक महत्व का है,भगवान शिव की नगरी में इस मेले को सरकारी गजेजियर 120 वर्ष हो गए है जबकि यह मेला इससे पहले से लग रहा है ।बाल कवि सम्मेलन का शुभारंभ कौस्तुुभ त्रिपाठी ने ,तलवार धनुष और पैदल सैनिक, कुरुक्षेत्र में खड़े हुए, रक्त पिपासू महारथी एक दूजे सम्मुख अड़े हुए। अंशिका देवी ने पिता पर कुछ यूं कहा- जो रो नही पाता है, परंतु दुख उसे भी होता है वो पिता है। अक्षत अरविंद ने कलम पर सुनाया- कलम हमारी सबे प्यारी सब कलमों से लगती न्यारी
सिमरन अंसारी ने मां की महिमा बताई-जिसने हमको जन्म दिया है, इस धरती को धन्य किया है। नव्या गुप्ता ने- हर बात समझाने वाला इंसान होता है पिता, तमाम मुसीबतों को लेकर उनसे लड़ने वाला इंसान होता है पिता आदर्श राठौर -चलो हंसने की कोई हम वजह ढूंढते हैं, जिधर न हो कोई गम वे जगह ढूंढते हैं। बाक्स-03 अप्रैल 2026 को चैती मेला के सांस्कृतिक मंच पर जूनियर गायन और नृत्य सायं सात बजे से।