Home उत्तर प्रदेश चना का साग तोड़ने गई पत्नी के साथ पति ने की मारपीट,...

चना का साग तोड़ने गई पत्नी के साथ पति ने की मारपीट, शिकायत

KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली के बरीपुर गांव की एक महिला चना का साग तोड़ने गई थी इस दौरान उसका पति मारपीट करने लगा बीच बचाव में सास व पुत्रों के साथ भी मारपीट करने लगा , पीड़ित पत्नी ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है । सैनी कोतवाली के बरीपुर गांव की सुनीता रानी ने अजुहा चौकी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि गुरुवार की शाम चार बजे वह चना का साग तोड़ने गई थी , सुनीता का आरोप है कि इस दौरान उसका पति डंडों से मारने लगा जिसमें वह चोटिल हो गई , बीच बचाव में मां अनारकली व पुत्र प्रिंस एवं आयुष के साथ भी मारपीट करने लगा , किसी तरह छुपकर जान बचाने के बाद पीड़िता ने पुलिस से कार्यवाही की मांग की है । पीड़िता की शिकायत पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है ।