Home उत्तर प्रदेश चचेरे भाई ने मार डाला शराब के नशे में युवक की चाकू...

चचेरे भाई ने मार डाला शराब के नशे में युवक की चाकू मार कर हत्या

LAKHIMPUR KHERI NEWS: युवक की हत्या का मामला सामने आया है। सदर कोतवाली इलाके में बृहस्पतिवार की रात करीब 9:00 बजे शराब के नशे में हुए विवाद के बाद एक युवक ने दूसरे युवक की हत्या कर दी। आरोपी युवक मृतक का रिश्ते में चचेरा भाई बताया जा रहा है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। मृतक और आरोपी दोनों धौरहरा कोतवाली वाली क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं, जो यहां किराए के कमरे में रहते थे।घटना सदर कोतवाली के मोहल्ला निर्मल नगर में हुई है। यहां पर धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पहाड़ियापुर का निवासी रंजीत कुमार (25) किराए का कमरा लेकर रहता था। बृहस्पतिवार की शाम उसके कुछ मिलने वाले कमरे पर आए। बताया जा रहा है कि दो-तीन लोग थे, जिन्होंने मिलकर शराब पी और शराब के नशे में ही आपस में कुछ विवाद हो गया। इसके बाद रंजीत की उसके रिश्ते के चचेरे भाई अभय भास्कर ने चाकू मार कर हत्या कर दी। आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई तो सूचना पुलिस को दी गई। इस पर इस पर शहर कोतवाल राजेश कुमार सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ देर में एएसपी पूर्वी पवन गौतम भी घटनास्थल पर पहुंच गए। आसपास के लोगों से पूछताछ कर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और आरोपी अभय भास्कर को भी हिरासत में ले लिया गया। एएसपी पवन गौतम ने बताया प्रथम दृष्टया घटना का कारण शराब के नशे में हुआ विवाद मालूम पड़ रहा है। फिलहाल पूरे घटना की जांच की जा रही है। फोरेंसिक टीम को भी मौके पर साक्ष्य जुटाने के लिए बुलाया गया है। एक संदिग्ध आरोपी हिरासत में है जिससे पूछताछ की जा रही है।