PRAYAGRAJ NEWS: क्षेत्र के चकदोंदी मोहल्ले में समाजसेवी नफीस अहमद के निवास पर मंगलवार को भव्य रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में रोजेदारों ने एक साथ रोजा खोला और देश में अमन-चैन व भाईचारे की दुआ की। रमजान के पाक महीने में आयोजित इस इफ्तार में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। रोजेदारों ने खजूर खाकर रोजा खोला जिसके बाद सभी ने सामूहिक रूप से नमाज अदा की। माह-ए-रमजान को रहमत और बरकत का महीनामाना जाता है जिसमें एक नेक काम का सवाब कई गुना बढ़ जाता है। यही कारण है कि इस पवित्र महीने में लोग अधिक से अधिक नेक कार्यों में भाग लेते हैं और इफ्तार जैसे आयोजनों का महत्व बढ़ जाता है। इस मौके पर मो. शहजेब, फिरोज अहमद, निशार अहमद, मो. हसन, मो. हासीम, मो. वाजिद, रफत अली, इसरत सिद्दीकी, शाहजे अहमद सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन के अंत में सभी ने देश और समाज में शांति, सौहार्द और खुशहाली के लिए दुआ की।







