Home उत्तर प्रदेश घूरपुर में व्यवसाई के बेटे का ट्यूशन से लौटते समय छात्र के...

घूरपुर में व्यवसाई के बेटे का ट्यूशन से लौटते समय छात्र के अपहरण की कोशिश।

4
0

घूरपुर।  (प्रयागराज)प्रयागराज के घूरपुर थाना क्षेत्र दांदूपुर में ट्यूशन से लौट रहे एक छात्र के अपहरण का प्रयास किया गया। मास्क लगाए बाइक सवार ने छात्र को उठाने की कोशिश की, लेकिन वह छात्र ने बाइक से गिरकर भाग निकला। छात्र ने आप बीती परिजनों को घटना से अवगत कराया।परिजनों ने इस संबंध में थाने में शिकायत दर्ज कराई है औरकार्रवाई की मांग की है।
यह घटना इरादतगंज रीवा रोड निवासी कपड़ा व्यवसाई विनोद केसरवानी के 12 वर्षीय बेटे लक्ष्य केसरवानी के साथ हुई। लक्ष्य दांदुपुर स्थित जेपीएस पब्लिक स्कूल में कक्षा 5 का छात्र है। मंगलवार को वह स्कूल से घर आने के बाद बोगी गांव स्थित राम खेलावन बालिका इंटर कॉलेज में ट्यूशन के लिए गया था, जो उसके घर से लगभग एक किलोमीटर दूर है।
शाम करीब 6 बजे लक्ष्य ट्यूशन से पैदल घर लौट रहा था।नहर पुलिया के पास मास्क पहने एक बाइक सवार ने उसेपीछे से कॉलर पकड़कर बाइक पर बैठाने का प्रयास किया।
कॉलर की बटन टूट जाने से लक्ष्य सड़क पर गिर गया और वहां से भाग निकला। घर पहुंचकर उसने अपने परिजनों कोपूरी घटना बताई।
लक्ष्य ने बताया कि बाइक से कुछ ही दूरी पर एक काले रंग की मारुति वैन भी खड़ी थी। घटना के बाद दोनों वाहन रीवा रोड की तरफ तेजी से भाग निकले। बाइक की नंबर प्लेट पर एक काले रंग का बैग लटका हुआ था। छात्र के पिता विनोद केसरवानी ने बुधवार दोपहर घूरपुर थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई।
उन्होंने कार्रवाई की मांग करते हुए अपने बेटे की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि मंगलवार देर रात घर पहुंचने के कारण शिकायतबुधवार को दर्ज कराई गई। इस संबंध में थाना प्रभारी दिनेश सिंह बताया कि प्राप्त शिकायत पत्र के आधार पर मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।