Home उत्तर प्रदेश घूरपुर में ऑटो- पिकअप की टक्कर से छह लोग घायल

घूरपुर में ऑटो- पिकअप की टक्कर से छह लोग घायल

ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा, सभी अस्पताल में भर्तीघूरपुर PRAYAGRAJ NEWS:  थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम एक तेज रफ्तार ऑटोअनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खड़ी पिकअप से टकरा गया। इस हादसे में पिकअप ठीक कर रहे मैकेनिक सहित ऑटो चालक और छह अन्य यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) जसरा भेजा गया है। जानकारी के अनुसार, यह ऑटो प्रयागराज से सवारियां लेकर जसरा की ओर जा रहा था। घूरपुर बाजार पार करने के बाद गौहनिया इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के समीप ऑटो चालक ने एक बस को ओवरटेक करने का प्रयास किया।तेज गति के कारण ऑटो अनियंत्रित हो गया और हाईवे किनारे शक्ति मोटर्स पार्ट्स की दुकान के पास खड़ी पिकअप से जा टकराया। उस समय पिकअप की मरम्मत की जा रही थी और मैकेनिक विजय सोनकर (पुत्र प्रेमचंद्र सोनकर,निवासी महेवा पूरब पट्टी) उसमें काम कर रहे थे। टक्करइतनी भीषण थी कि विजय सोनकर गंभीर रूप से घायल होगए और उनका पैर फ्रैक्चर हो गया। हादसे में ऑटो चालक अखिलेश कुमार (पुत्र राजकुमार,निवासी सारंगापुर, थाना घूरपुर) के सिर में चोट आई है।
ऑटो में सवार पुन्नी राम यादव (पुत्र विजय बहादुर यादव,निवासी गोंदलापुर छीड़ी, थाना बारा) और विकास कुमार(पुत्र राजीव गौतम, निवासी सारंगापुर) भी घायल हुए हैं।इसके अतिरिक्त, तीन महिलाएं भी इस दुर्घटना में चोटिल हुई। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल CHC सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसरा पहुंचाया गया, जहां सभी का इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।सभी को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।