Home उत्तर प्रदेश घूरपुर पुलिस एवं ए सी पी कौंधियारा के नेतृत्व में शराब...

घूरपुर पुलिस एवं ए सी पी कौंधियारा के नेतृत्व में शराब बनाने वालों पर कसा शिकंजा

6
0

घूरपुर (प्रयागराज)। घूरपुर थाना क्षेत्र में सहायक पुलिस आयुक्त कौंधियारा अब्दुस सलाम खान के नेतृत्व में, घूरपुर थाना प्रभारी दिनेश सिंह पुलिस, आबकारी विभाग व जल पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा भारी मात्रा में अवैध देशी शराब की भट्ठियां , दलहन, तैयार कच्ची शराब को नष्ट किया गया।आगामी होली पर्व के दृष्टिगत अवैध कच्ची शराब के निर्माण व बिक्री करने वालो के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है । जिसके क्रम में शुक्रवार की सायंकाल 4बजे चेकिंग के दौरान थाना क्षेत्र घूरपुर के ग्राम बसवार, पालपुर, बीकर, देवरिया, मोहिनी का पुरवा व कंजासा आदि गांवो में लगभग 70 क्विंटल लहन एवं महुवा के शराब नष्ट किए गए। एसीपी कौंधियारा अब्दुस सलाम खान ने बताया कि कच्ची शराब के कारोबारियों को चिन्हित कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। आगे भी अभियान जारी रहेगा।