Home उत्तर प्रदेश घर से मदरसे के लिए निकला 12 वर्षीय बालक लापता, पुलिस ने...

घर से मदरसे के लिए निकला 12 वर्षीय बालक लापता, पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी

PRATAPGARH NEWS: अचलपुर निवासी मेराज अहमद का 12 वर्षीय भांजा आकिब, जो महुआर स्थित मदरसे में पढ़ता है, शनिवार सुबह पढ़ाई के लिए घर से निकला था। देर शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। तलाश के दौरान पता चला कि वह मदरसे भी नहीं पहुंचा था। मामले को गंभीर मानते हुए मेराज अहमद ने थाने में तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर बालक की तलाश शुरू कर दी है।