Home उत्तर प्रदेश घर के बाहर सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, प्रधान समेत...

घर के बाहर सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, प्रधान समेत चार पर मुकदमा दर्ज

PRAYAGRAJ NEWS: राजे तारा गांव में बुधवार देर रात जमीनी विवाद ने खूनी रूप ले लिया। विपक्षियों ने घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के वक्त मृतक की पत्नी खेत की ओर गई थी। लौटते समय गोली चलने की आवाज सुनकर वह मौके पर पहुंची तो हमलावर फरार हो चुके थे। घटना मऊआइमा थाना क्षेत्र के राजे तारा गांव की है। यहां के रहने वाले विजय बहादुर उर्फ मलखान पटेल (38), पुत्र स्व. शिवनाथ पटेल की रात करीब एक बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पत्नी सुमन देवी ने पुलिस को बताया कि उनका खेत से जुड़ा एक मुकदमा विपक्षियों के साथ चल रहा था। बुधवार रात वे उसी मामले को लेकर विपक्षियों की बैठक के बाद घर लौटे थे और बरामदे में सो गए थे। रात में सुमन देवी पेट दर्द के कारण खेत की ओर गई थीं। लौटते वक्त उन्हें गोली चलने की आवाज सुनाई दी। वह दौड़कर आईं तो देखा कि कुछ युवक उनके पति को गोली मारकर भाग रहे हैं। शोर सुनकर गांववाले भी इकट्ठा हो गए।
सूचना मिलते ही मऊआइमा पुलिस के साथ एसीपी फूलपुर पंकज लवानिया मौके पर पहुंचे। सुमन देवी की तहरीर पर गांव के रामबाबू (प्रधानपति), राकेश कुमार, प्रशांत कुमार और सालिकराम पटेल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने राकेश कुमार और एक अन्य को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
गुरुवार को सहायक पुलिस आयुक्त कुलदीप सिंह गुनावत ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और बताया कि प्रथम दृष्टया मामला जमीन से जुड़े विवाद का प्रतीत होता है। जल्द ही घटना का राजफाश किया जाएगा। मृतक विजय बहादुर अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे और निरूसंतान थे। उनकी चार बहनों की शादी हो चुकी है। हत्या की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी सुमन देवी, मां राम देई और बहनें बदहवास हैं। गांव में दहशत का माहौल है। आटो चालक की मौत को बवाल से जोड़कर फैलाई अफवाह इकलौते बेटे की मौत से परिवार में छाया मातम, बखेड़ा होने की आशंका पर दिन भर पुलिस फोर्स रही तैनात।