KUSHINAGAR NEWS: उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए विभाग के कर्मचारी शशि शेखर मिश्र ने ग्राम सभा माण्डेय राय मे मजदूरों को विभाग में पंजीयन/नवीनीकरण कराकर योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए जागरूक किया। ज्ञातव्य हो कि बुधवार को विकास खंड रामकोला के ग्राम सभा मण्डेय राय मे उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के कर्मचारी शशि शेखर मिश्र ने पहुंच कर मजदूरों को विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया मातृत्व शिशु बालिका मदद योजना संत रविदास शिक्षा प्रोत्साहन योजना अटल आवासीय विद्यालय योजना कन्या विवाह सहायता योजना निर्माण कामगार मृत्यु एवं दिव्यागता सहायता योजना के बारे मे जानकारी दी गईं उपस्थित मजदूरों को अपने समीप के जनसेवा केन्द्र पर पहुंच कर जनसेवा केन्द्र के माध्यम से यू पी बी ओ सी डब्ल्यू के साइड पर श्रमिक पंजीयन कराने तथा पूर्व में पंजीकृत श्रमिकों को ससमय नवीनीकरण कराकर विभाग द्वारा श्रमिकों के हित में संचालित विभिन्न प्रकार के जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने के जागरुक किया। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि चंदेशेखर चौबे, रोजगार सेवक, पंचायत सहायक और राजकुमार चौबे ,गीता देवी ,मंजू देवी, कुशमावती देवी ,रामु रामभवन सहित दर्जनों श्रमिक मौजूद रहे।







