BALRAMPUR NEWS: कमाल खान(ब्यूरो प्रमुख) शासन द्वारा चलाए जा रहे बालश्रम/भिक्षावृत्ति अभियान व बचपन बचाओ आन्दोलन के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी नगर ज्योति श्री (नोडल अधिकारी) ए०एच०टी०यू० के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक बलजीत राव थाना ए० एच० टी० यू० बलरामपुर के नेतृत्व में बाल तस्करी से आजादी 3.0 अभियान जन जागरूकता, बालश्रम,बालभिक्षावृत्ति, बाल विवाह,बचपन बचाओ आन्दोलन के अंतर्गत दिनांक 19.9.2025 को थाना पचपेड़वा अर्न्तगत ग्राम गुरचिहवा में चौपाल लगाकर आम जन को जागरुक किया गया। इस दौरान आमजन, दुकानदारों एवं होटल के मालिकों से भी संवाद कर ”बालश्रम/ भिक्षावृत्ति अभियान व बचपन बचाओ आन्दोलन” के संबध में जागरूक किया गया। होटल, दूकान इत्यादि के मालिकों को हिदायत दी गई कि बाल श्रम करवाना दंडनीय अपराध है। इस जागरुकता कार्यक्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक बलजीत राव थाना ए०एच०टी०, उप नि० शनि कुमार निषाद ,हेड का० रूपेश कुमार,का० संजीत तिवारी, म०आ०डॉली,हे०का०जितेन्द कुमार ,म०आ०संदीपा गुप्ता, थाना पचपेड़वा पुलिस टीम,ग्राम प्रधान रमेश कुमार विट्टू व ग्रामवासी उपस्थित रहे।







