KAUSHAMBI NEWS: जिलाधिकारी के निर्देशानुसार “मौके पर समाधान, जनता को राहत” अभियान के अन्तर्गत आज तहसील सिराथू की ग्राम अफजलपुरवारी में कैम्प आयोजित कर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा भूमि विवादों का निस्तारण ग्राम स्तर पर ही किया गया। तहसील सिराथू की ग्राम अफजलपुरवारी में आयोजित कैम्प में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा गॉव के सभी 10 भूमि विवादों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इन विवादों का निस्तारण के लिए राजस्व एवं पुलिस की विभिन्न टीमे बनाई गई। उप जिलाधिकारी योगेश कुमार गौड़ एवं क्षेत्राधिकारी ने मौके पर भ्रमण कर भूमि विवाद के मामलों में दोनो पक्षों को सुना एवं समस्या का निस्तारण करायां, जिससे शिकायतकर्ता संतुष्ट हुए। ग्राम में स्थित प्राथमिक विद्यालय एवं पंचायत भवन तक पहुॅच मार्ग न होने की वजह से समस्या बनी हुई थी, इस समस्या को राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम ने निस्तारित कर दिया, जिससे प्राथमिक विद्यालय के सभी बच्चों व जनसामान्य को पंचायत भवन व प्राथमिक विद्यालय में जाने में सुगमता होगी।







