Home उत्तर प्रदेश ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने एसडीएम को सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने एसडीएम को सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा

SONBHADRA NEWS: ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सोनभद्र ने मंगलवार को अध्यक्ष परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव के नेतृत्व में सात सूत्रीय मांगपत्र कलेक्ट्रेट में सौंपा गया। जिलाधिकारी की उपस्थिति में ज्ञापन के लिए अधिकृत अपर जिलाधिकारी न्यायिक रमेश चन्द्र यादव को ग्रापए ने मांगपत्र दिया। जिसमें पत्रकारों – ग्रापए से सम्बद्ध पत्रकार सदस्यों के हितार्थ प्रमुख एवं आवश्यक मांगें शामिल रहीं। सात सूत्रीय मांगपत्र में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तरप्रदेश के लिए राज्य मुख्यालय लखनऊ में शासन की ओर से अन्य संगठनों की भांति कार्यालय भवन आवंटित करने, मान्यताप्राप्त पत्रकारों की तरह ग्रामीण पत्रकारों को भी आयुष्मान योजना का लाभ देने, ग्रामीण पत्रकारों को शासन स्तर पर बीमा का लाभ देने तथा 60 वर्षीय बुजुर्ग पत्रकारों को पेंशन लाभ मुहैया कराने, ग्रामीण पत्रकारों के विरुद्ध कोई भी प्राथमिकी दर्ज करने से पूर्व जिला पुलिस के किसी राजपत्रित अधिकारी से अनिवार्य रूप से जाँच कराने की मांग सम्मिलित है जिससे पत्रकारों को  उत्पीड़न से रोका जा सके। मांगों के अग्रेतर क्रम में यह भी उल्लेख है कि राज्य एवं जिला स्तर पर स्थाई समिति की भांति तहसील स्तर पर भी प्रशासनिक अधिकारियों सँग ग्रामीण पत्रकारों की बैठकें कराई जांय तथा शासन के निर्देशानुसार ग्रामीण पत्रकारों के सभी तहसील अध्यक्षों को इसमें अनिवार्य रूप से शामिल किया जाय। इसके साथ ही प्राकृतिक आपदा अथवा दुर्घटना में मृत पत्रकारों के परिजनों को किसान बीमा योजना की तरह तत्काल पाँच लाख रुपये की सहायता प्रदान करने एवं इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री राहत कोष से 20 लाख रुपये आर्थिक मदद की मांग शामिल है जिससे शोकग्रस्त परिवार को संकट की घड़ी में सहारा मिल सके। मांगपत्र में यह भी उदधृत है कि जिला स्तर पर स्थाई समिति की बैठक बुला कर असली और फर्जी पत्रकारों की शिनाख्त की जा सके। इस अवसर पर  बिनोद कुमार मिश्र, सेराज अहमद, संतोष कुमार नागर, राजेश पाठक, राम अनुज धर द्विवेदी, राकेश चंदेल, प्रमोद अग्रहरि, विवेक कुमार मिश्र राम केश यादव दयाशंकर गुप्ता आदि पत्रकार उपस्थित रहे।