Home उत्तर प्रदेश गो आश्रय स्थल, पशुपालन, कृषि,उद्यान एवं मत्स्य विभाग की बिंदुवार जिलाधिकारी ने...

गो आश्रय स्थल, पशुपालन, कृषि,उद्यान एवं मत्स्य विभाग की बिंदुवार जिलाधिकारी ने कि समीक्षा

फार्मर रजिस्ट्री में प्रगति बढ़ाने का दिया निर्देश :जिलाधिकारी

BHADHOI NEWS सोमवार को जिलाधिकारी शैलेष कुमार की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड से कृषि, उद्यान, गौ आश्रय स्थल पशुपालन एवं मत्स्य विभाग की विभिन्न योजनाओं सहित नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिग की जनपद स्तरीय निगरानी समिति की समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने गोवंश का भुगतान समय से सुनिश्चित करें साथ ही वहां पर तैनात केयर टेकरों का समय से भुगतान कराए समस्त खंड विकास अधिकारी विशेष  अभियान चलाकर छुट्टा पशुओं को कैटल कैचर से पकड़कर गौआश्रय स्थल में संरक्षित कराये। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया कि प्रत्येक पशु चिकित्सालयों में डॉक्टरों की तैनाती अवश्य करायी जाये, कही केन्द्र बन्द पाया गया तो सम्बन्धित की जबाबदेही तय की जायेगी। साथ ही अस्पतालों की व्यवस्था सुव्यवस्थित कराने हेतु मुख्य पशुचिकित्साधिकारी व खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने बरसात के दृष्टिगत सभी खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिया कि गौआश्रय सभी स्थलों का निरीक्षण करें, कही कोई कमी हो उसका तत्काल निदान कराये। अन्यथा जिम्मेदारी/जबाबदेही तय की जायेगी।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी द्वारा गो आश्रय स्थल व पशुपालन विभाग की समीक्षा के दौरान विभिन्न बिंदुओं पर बल दिया गया। उन्होंने जनपद के प्रत्येक विकासखंड में न्यूनतम एक वृहद गो संरक्षण केंद्र स्थापित किए जाने हेतु कम से कम एक हेक्टेयर भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित कराए जाने पर बल दिया। गो आश्रय स्थल में संरक्षित समस्त गोवंशों के भरण पोषण हेतु समय से डिमांड अपलोड करना, मुख्यमंत्री निराश्रित/बेसहारा गोवंश सहभागिता योजना अंतर्गत आवंटित लक्ष्य को पूर्ण किए जाने हेतु इच्छुक पशुपालकों की सुपुर्दगी में गो आश्रय स्थलों से गोवंश दिया जाना, मुख्यमंत्री सहभागिता योजना अंतर्गत चिन्हित ग्रामीण परिवारों में कुपोषित परिवार को गो आश्रय से दूध देने वाली या गाभिन गाय उपलब्ध करना, गो आश्रय से संबंधित नामित नोडल अधिकारी द्वारा पाक्षिक निरीक्षण रिपोर्ट उपलब्ध कराना, शवों को समुचित निस्तारण ,समस्त गो आश्रय में सुरक्षित गोवंश के भरण पोषण में साइलेज के उपयोग सहित विभिन्न बिंदुओं के प्रगति से अवगत कराया गया। गोवंशों के लिए हरे व पौष्टिक चारे साईलेज आहार की उपलब्धता सुनिश्चित कराए। डीएम ने अण्डा उत्पादन, कृत्रिम गर्भाधान, बधियाकरण, मोबाइल बेटनरी यूनिट टोल फ्री नम्बर-1962, कुक्कुट पालन, आदि पर बल दिया।जिलाधिकारी ने बैठक में प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (पीएम कुसुम) सोलर पंप योजना पर बल देते हुए अधिक आवेदन कराने पर बल दिया गया। जिलाधिकारी ने बायो पेस्टिसाइड्स ,बायो नेचुरल साइडस नीमास्त्र, ब्रह्मास्त्र, प्राकृतिक खेती आदि पर बल दिया। उन्होंने फार्म टू टेबल कॉन्सेप्ट पर बल देते हुए स्थानीय किसानों से जैविक खेती कर सब्जियों आदि को सीधे उपभोक्ता को विक्रय पर बल दिया। जिलाधिकारी ने कृषि विभाग की समीक्षा फार्मर रजिस्ट्री के प्रगति बढ़ाने का निर्देश को उप कृषि निदेशक को दियामें फसल अवशेष प्रबन्धन योजना, मिनी किट का वितरण, फसली ऋण की प्रगति, भूमि संरक्षण की तीनों योजनाओं, प्लांट प्रोटेक्शन आदि बिन्दुओं पर बल दिया गया। उन्होंने कहा कि कुछ नया कार्य कराये। जिससे किसानों की आय में बृद्धि हो। मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविन्द शुक्ल ने मिलेट्स अनाजों को बढ़ावा देने के लिए उपनिदेशक कृषि को निर्देशित किया कि मोटे अनाज सावां, कोंदो ,रागी, ज्वार ,बाजार ,आदि की मिलेट्स अनाजों को दैनिक खान-पान में शामिल करने के लिए प्रेरित करे। जिलाधिकारी ने मछुआ समुदाय के लाभार्थी परक योजनाओं, दुर्घटना बीमा आदि से आच्छादित करने पर बल दिया। उपनिदेशक कृषि डॉ अश्वनी सिंह द्वारा कृषि विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री प्राथमिकता की योजनाओं के अंतर्गत कृषि रक्षा रसायन डीबीटी ,प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियांन पीएम कुसुम सोलर पंप योजना, बीज डीबीटी योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया। कृषि विभाग द्वारा संचालित अन्य योजनाओं पर देते हुए उन्होंने एग्री स्टॉक डिजिटल क्रॉप सर्वे में जनपद भदोही का प्रदेश में प्रथम स्थान है । उन्होंने मृदा हेल्थ कार्ड योजना ,कृषक उत्पादक संगठन, सब मिशन आन,एग्रीकल्चर एक्सटेंशन ,उत्तर प्रदेश श्री अन्य मिलेटस पुनरोदर्धार कार्यक्रम, जैविक खेती की परियोजना, एग्रीकल्चर मेंकेनाइजेशन योजना, प्रमोशन आफ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन फार इन सीटू मैनेजमेंट ऑफ़ क्रॉप रेजीडयू, प्रशिक्षित कृषि उद्यमी स्वालंबन योजना, भूमि संरक्षण अनुभाग योजना का तुलनात्मक प्रगति से अवगत कराया। उद्यान विभाग की समीक्षा में जिलाधिकारी  ने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में प्रगति लाने का निर्देश दिया। मत्स्य विभाग की समीक्षा के दौरान सहायक निदेशक मत्स्य को निर्देश दिया ने ग्राम सभा के तालाबों का 10 वर्षीय पट्टा आवंटन की अद्यतन प्रगति, मत्स्य बीज वितरण, सघन मत्स्य पालन हेतु एयरेशन सिस्टम की स्थापना ,निषाद राज बोर्ड सब्सिडी योजना ,प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना, मछुआ दुर्घटना बीमा, किसान क्रेडिट कार्ड का माहवार लक्ष्य एवं पूर्ति हेतु कैंप लगाने, नवीन मत्स्य जीवी सहकारी समिति का गठन करने सहित विभिन्न बिंदुओं पर बल दिया। साथ ही बिंद समाज  मछुआ समुदाय के अधिक से अधिक लाभार्थियों को योजना का लाभ दें। बैठक में जिला कृषि अधिकारी, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी एवं सम्बन्धित जनपदीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।