KUSHINAGAR NEWS: भगवान महाबीर पीजी कालेज फाजिलनगर के पूर्व-वर्तमान छात्र नेताओं द्वारा गोरखपुर विश्वविद्यालय एवं उससे सम्बद्ध महाविद्वद्यालयों के छात्र नेताओं (पूर्व वर्तमान) का आगामी 27 जुलाई को गोरखपुर में विशाल (छात्र समागम) समारोह आयोजित हेतु फाजिलनगर कस्बा स्थित मिलन मैरेज हाल में शनिवार को एसवीएम पीजी कालेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष चन्द्रशेखर यादव लड्डू के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ । छात्र समागम में गोरखपुर, बस्ती, आजमगढ मण्डल के महाविद्यालयों सहित गोरखपुर एवं सिद्धार्थनगर विश्वविद्यालय के पूर्व-वर्तमान छात्र नेताओं का जुटान होना सुनिश्चित है। हर महाविद्यालय से अधिकाधिक संख्या में छात्र नेता जो वर्तमान में विभिन्न दलो की राजनीति कर रहें हैं या विभिन्न क्षेत्रों में पदस्थापित हैं। अपनी गरिमामयी उपरिथति दर्ज करायेंगे । अधिवक्ता व पूर्व छात्र नेता राजकपूर राय ने कहा कि वर्तमान समय में विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में जो लोकतंत्र की प्रथम पाठशाला रही है देश की राजनीति के लिए समाज के अंग्रिम भूमिका के लिए नईं पौध जहॉ तैयार होती रही है आज खुद नेतृत्व विहिन हो गई है।और देश में राजनैतिक सत्ता पूजीवाद और वशवाद ‘के हॉथो में कठपुतली बनकर जनता के लिए अलाभकारीक बन चुकी है। ऐसी स्थिति में आवश्यक हो गया कि छात्र राजनीति की नई पौध तैयार हो और यह तब ही सम्भव है जब इसका नेतृत्व राजनीति की उपज बन विभिन्न क्षेत्रो में जो छात्र योगदान कर रहें वे आगे आकर वर्तमान छात्र राजनीति का मार्ग दर्शन करते गए मुख्य से जोड़े जाय । पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि सरकार से हम मांग करते है कि छात्र संघ चुनाव की प्रकिया को पुनः प्रारम्भ करवायें इसी विषय को ध्यान में रखकर गोरखपुर में होने वाले छात्र समागम का आयोजन किया जा रहा है।
पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष राजन कुमार शुक्ला ने कहा कि होने वाले 27 जुलाई को छात्र समागम में अधिकाधिक सहमागिता फाजिलनगर,कुशीनगर से रहेगी, यह हमारी बैठक इसी विषय को लेकर तैयारी के रुप में है। उपस्थित छात्र नेताओं में पूर्व महामंत्री मनोज तिवारी, पूर्व अध्यक्ष बिपिन यादव, सत्यम शुक्ला का मानना है कि चुकि समागम मुख्यमंत्री के शहर में हो रहा है इसमें मुख्य अतिथि के रुप में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ रहें तो अवश्य वे मंच से छात्रसंघ चुनाव की घोषणा करे अन्य सभी राजनैतिक दलों के राष्ट्रीय, प्रादेशिक अध्यक्ष गणों को भी आमंत्रित किया जाय। तैयारी बैठक में छात्र नेता मुकेश राय, डाक्टर एस के यादव, पूर्व महामंत्री साहब हुसैन, जावेद अंसारी, उपाध्यक्ष अनुज ठाकुर, पत्रकार व पूर्व महामंत्री नित्यानन्द पाण्डेय, बलराम जायसवाल, प्रधान कालिका सिंह, देशदीपक चौहान, विकास सिंह भोलू, बलराम जायसवाल, आकाश मिश्रा, महबूब मंजर, आदि छात्र नेता उपस्थित रहे ।





