BHADOHI NEWS: थाना ऊंज की पुलिस टीम ने थाना गोपीगंज पर पंजीकृत गैंगस्टर एक्ट के अभियोग में वांछित शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त अपने सदस्यों के साथ संगठित होकर अपने गैंग को आर्थिक भौतिक एवं अनुचित दुनियावी लाभ के लिए अवैध असलहों के साथ थाना गोपीगंज अंतर्गत सर्राफा व्यापारी से लूट की घटना को अंजाम दिया गया था।
नगर के एक सर्राफा व्यापारी से 7 जुलाई 2024 को आभूषण की लूट की घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों के विरुद्ध स्थानीय थाना पर बीएनएस की धारा- 304(2) में मुकदमा दर्ज किया गया था। वहीं 17 जून 2025 व 18 जूलाई 2025 को पुलिस मुठभेड़ के दौरान सर्राफा व्यापारी के साथ तमंचे से डरा कर ज्वैलरी लूट की घटना को अंजाम देने वाले व घटना में शमिल कुल 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया था। जिसके कब्जे से लूटा हुआ कुल-9.267 किग्रा चांदी व चांदी के आभूषण, 10 हजार रुपए नगद व 3 तमंचा 315 बोर मय 3 जिंदा कारतूस व 3 खोखा कारतूस 315 बोर व घटना में प्रयुक्त चोरी व लूट की दो अपाचे व पल्सर बाइक बिना नंबर प्लेट बरामद किया गया था। उक्त अभियोग में बीएनएस की धारा 310(2)/317(3)/109(1)/111 व 3/25 आर्म्स एक्ट व धारा 3(1) उ.प्र. गैंगेस्टर एक्ट की बढ़ोतरी कर पुलिस द्वारा अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया था। जिसके क्रम में 21 जून 2025 को थाना ऊंज पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त अभियोग में वांछित 2 शातिर अपराधी गोविंद पटेल पुत्र लालचंद पटेल निवासी रसूलपुर थाना नवाबगंज जनपद प्रयागराज व कप्तान पटेल पुत्र रामदुलारे पटेल निवासी डांडी कुरेसर थाना नवाबगंज जिला प्रयागराज को गिरफ्तार किया गया था। थाना ऊंज पुलिस टीम द्वारा अवैध असलहों के साथ थाना गोपीगंज अंतर्गत सर्राफा व्यापारी से लूट की घटना मे दर्ज मुकदमा से संबंधित वांछित अजय विश्वकर्मा पुत्र लालजी विश्वकर्मा निवासी फरीदपुर थाना नवाबगंज जनपद प्रयागराज को भीटी चैराहा इंडियन पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।







