जुवरा समिति में गेहूं क्रय केंद्र खोले जाने से सीमावर्ती गांवों के किसानो को होगा फायदा:अजय सोनी
KAUSHAMBI NEWS: समर्थ किसान पार्टी द्वारा लगातार कई माह से सिराथू ब्लॉक के सीमावर्ती गांवों के सैकड़ों किसानों के हित में जुवरा समिति में गेहूं क्रय केंद्र खोले जाने की मांग का असर अब देखने को मिलने लगा है। इस मांग को पूर्ति हेतु मंगलवार को जिला खाद्य विपणन अधिकारी सुधांशु शेखर चौबे और सकिपा नेता अजय सोनी मानपुर गौरा (जुवरा) साधन सहकारी समिति पहुंचे और समिति का स्थलीय जायजा लिया। इस अवसर पर सुधांशु शेखर चौबे ने जुवरा समिति मे गेहूं क्रय केंद्र खोले जाने हेतु सहायक निबंधक सहकारिता मोहसिन जमील से आवश्यक विभागीय कार्यवाही को लेकर फोन पर वार्ता की। साथ ही मौके पर मौजूद रहे समिति के सचिव शैलेंद्र कुमार यादव से गेहुं क्रय केंद्र खोले जाने की स्थिति में समिति के भवन एवं परिसर को साफ सुथरा और चुस्त दुरुस्त करने को कहा। इस अवसर पर किसानो से वार्ता करते हुए जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने कहा कि सीमावर्ती गांवों के सैकड़ों किसानों के हित में जुवरा समिति में सरकारी गेहूं क्रय केंद्र खोले जाने को लेकर मेरे द्वारा जिला प्रशासन कौशांबी और संबंधित विभागीय अधिकारियों से लगातार सक्रिय प्रयास जारी हैं। आगे कहा कि जुवरा समिति में गेहूं क्रय केंद्र खोले जाने हेतु जिला पंचायत की सदन में और विभागीय अधिकारियों के कार्यालयों में इस मुद्दे को मै कई बार उठा चुका हूं। इस अवसर पर जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी ने किसानो को जुवरा साधन सहकारी समिति में गेहूं क्रय केंद्र खोले जाने का समुचित आश्वासन दिया है। इस अवसर पर मुन्ना सिंह पटेल, जवाहर लाल यादव, धर्मेंद्र सिंह, विनय सिंह, नंद किशोर मौर्य, देशराज मिश्र आदि मौजूद रहे।







