KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के अजुहा कस्बे के एक व्यक्ति का आरोप है कि धुमाई में स्थित गेहूं के खेत में उसके विपक्षी आएदिन कूड़ा डालकर फसल बर्बाद कर रहे हैं और मना करने पर धमकी देते है, पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के अजुहा कस्बे के वार्ड नं छः कृष्णा नगर निवासी राहुल सिंह पुत्र ज्ञान सिंह ने शनिवार को आयोजित अजुहा चौकी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि धुमाई गांव में उसके खेत है जिसमें गेहूं की फसल बोई है, पीड़ित का आरोप है कि धुमाई गांव के कुछ विपक्षी उसके खेत में कूड़ा डालते हैं जिससे उसकी फसल बर्बाद हो रही है, जिसका विरोध करने पर विपक्षी धमकी देते हैं।







