Home उत्तर प्रदेश गुरैनी पेट्रोल पंप के पास भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर चालक की मौत,...

गुरैनी पेट्रोल पंप के पास भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर चालक की मौत, दो गंभीर घायल

JAUNPUR NEWS: जिले के खेतासराय थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरैनी पेट्रोल पंप के पास बुधवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना जोरदार था कि ट्रैक्टर दो टुकड़ों में बंट गया और सड़क पर लंबा जाम लग गया। जानकारी के अनुसार, घटना बुधवार रात करीब 9रू30 बजे की है। ट्रैक्टर पर सवार तीन लोग जौनपुर पुलिस लाइन में ईंट उतारकर अंबेडकर नगर जिले स्थित अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर (संख्या न्च् 62 ब्ज् 4139) ने ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी।
मृतक की पहचान महेंद्र (28) के रूप में
हादसे में ट्रैक्टर चालक महेंद्र पुत्र नोहरलाल (28), निवासी अमीनपुरवा, थाना इब्राहिमपुर, अंबेडकर नगर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के परिजनों के अनुसार उसकी दो वर्षीय बेटी है। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।
दो बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल
इस हादसे में गंभीर रूप से घायल दो अन्य लोगों की पहचान चिरजो पुत्र मगरु (74), निवासी दराफपुर और राजकुमार पुत्र रामदुलार, निवासी भरौली, थाना जलालपुर अकबरपुर, अंबेडकर नगर के रूप में हुई है। दोनों को एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
हादसे के बाद सड़क पर जाम
टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए। उसका मलबा सड़क पर फैल जाने से यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलते ही खेतासराय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद जाम हटाकर यातायात सामान्य कराया।
पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम के लिए
थाना प्रभारी रामाश्रय राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि रात के अंधेरे और तेज रफ्तार के कारण यह दुर्घटना हुई।