AYODHYA NEWS: दिल्ली के श्री शिव मंदिर श्रेष्ठ विहार के आचार्य सीताकांत पाठक ने आज बताया कि 10 जुलाई गुरूवार को गुरु पूर्णिमा महोत्सव सुबह आठ बजे से 10 बजे तक श्री मिथिला कुंज अयोध्या में धूमधाम से मनाया जाएगा। आयोजक महंत श्री रमाकांत शरण जी महराज है। आचार्य सीताकांत पाठक ने बताया कि
श्री हनुमान गढ़ी, अयोध्या धाम में गुरू पूर्णिमा की शाम पांच बजे से रात आठ बजे तक श्रीसुन्दर काण्ड पाठ का आयोजन किया गया है। आचार्य सीताकांत ने बताया कि श्री श्री 1008 श्री राम विहारी शरण रामायणी मानस कोविद् ट्रस्ट के अध्यक्ष रमाकांत शरण महाराज मिथिला कुंज, महान सर्वश्रेश्वरानंद सरस्वती बृजघाट तथा हनुमानगढ़ी के महंत श्री राजू दास महाराज कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम संपन्न कराने में गोपाल कृष्ण, राजेंद्र अग्निहोत्री, सनातन रक्षा दल के महंत ओम गुरुचरण दास, संदीप शास्त्री, ज्ञान मिश्रा ,मोहित दास सहित अन्य लोग हैं।







