Home खेल गुरूकुल मांटेसरी स्कूल में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता 14,15 को

गुरूकुल मांटेसरी स्कूल में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता 14,15 को

41
0

प्रयागराज। गुरूकुल मांटेसरी स्कूल फाफामऊ में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता प्रतिस्पर्धा -2025 का आयोजन विधालय प्रांगण में 14 – 15 नवंबर को सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक होने जा रहा है। प्रतियोगिता के पहले दिन डीएम मनीष कुमार वर्मा और दूसरे दिन प्रसिद्ध जिमनास्ट आशीष कुमार है। प्रधानाचार्या श्रीमती अमिता मिश्रा ने बताया कि प्रतियोगिता में बास्केटबॉल, खो खो, बैडमिंटन, 10 मीटर रायफल / पिस्टल शूटिंग, कराटे, जूडो, शतरंज, वालीबाल, बाक्सिंग, कबाडडी, बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में छात्र, छात्राएं शामिल होगे। यह प्रतियोगिता विधालय के संस्थापक पूर्व आईपीएस कृपाशंकर सिंह, निदेशक वीरेन्द्र सिंह के सानिध्य में हो रही है। यह जानकारी विधालय की उप प्रधानाचार्या डा वंदना सिंह ने दी है। उन्होंने सभी खिलाडियों को समय से विधालय प्रांगण में उपस्थित होने का निर्देश दिया है।