MIRZAPUR NEWS: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का 26 फरवरी को मीरजापुर दौरा प्रस्तावित है। अपने प्रवास के दौरान वह मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। प्रस्तावित बैठक में उच्च शिक्षा के विकास, विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों तथा भावी योजनाओं पर चर्चा की जाएगी। राज्यपाल विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों का निरीक्षण भी करेंगी और विद्यार्थियों से संवाद करेंगी। इस दौरान वह विश्वविद्यालय के समग्र विकास हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान करेंगी।







