Home आस्था गुरुद्वारा रोड पर होगा कृष्ण महोत्सव का भव्य आयोजन,भजन संध्या बनी आकर्षण

गुरुद्वारा रोड पर होगा कृष्ण महोत्सव का भव्य आयोजन,भजन संध्या बनी आकर्षण

SAHARANPUR NEWS: कृष्ण उत्सव 2025 की तैयारियां पूरे उत्साह के साथ अंतिम चरण में हैं। यह विशेष आयोजन 16 अगस्त को गुरुद्वारा रोड स्थित कांग्रेस कमेटी परिसर में आयोजित किया जाएगा। आयोजन स्थल को पूरी तरह से एक धार्मिक मेले के रूप में सजाने की योजना है। आयोजन के संयोजक संकल्प नैब ने बताया कि इस बार का उत्सव पिछले वर्षों की तुलना में कहीं अधिक भव्य और आकर्षक होगा। उन्होंने कहा, “हमारी कोशिश है कि श्रद्धालुओं को ऐसा अनुभव मिले, जिसे वे जीवन भर याद रखें। आयोजन स्थल पर झांकियों, लाइटिंग और विशेष सजावट की व्यवस्था की जा रही है।” भजन संध्या, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, कृष्ण लीलाएं और आध्यात्मिक झांकियां इस आयोजन के प्रमुख आकर्षण होंगे। साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए बैठने, जलपान, सुरक्षा और पार्किंग की व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की गई हैं।
संकल्प नैब ने सभी नगरवासियों से अपील की है कि वे इस आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लें और श्रीकृष्ण के पावन जन्मोत्सव का आनंद पूरे परिवार संग उठाएं।