Home उत्तर प्रदेश गुरुकुल मांटेसरी स्कूल में स्पोर्ट्स एकेडमी का भव्य शुभारम्भ

गुरुकुल मांटेसरी स्कूल में स्पोर्ट्स एकेडमी का भव्य शुभारम्भ

449
0

अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय खिलाड़ियों ने की शिरकत, प्रशिक्षणरत बच्चों को दीे टिप्स
चेयरमैन कृपाशंकर सिंह ने खिलाड़ियों को अंगवस्त्रम, स्मृति चिह्न से से नवाजा
स्पोर्ट्स ऐकेडमी में छात्र-छात्राएं, बाहरी लोग लें सकते है प्रवेश.. डा वंदना सिंह
जीएमएस स्पोर्ट्स अकादमी में बास्केटबॉल, टेबल टेनिस, वॉलीबॉल, कबड्डी, बॉक्सिंग, शूटिंग, जूडो – कराटे , बैडमिंटन, खो-खो और स्केटिंग का मिलेगा प्रशिक्षण
फिरदौस फातिमा
प्रयागराज। गुरुकुल मांटेसरी स्कूल शांतिपुरम फाफामऊ में शुक्रवार को स्पोर्ट्स अकादमी का आगाज अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों ने किया। स्पोर्ट्स ऐकेडमी में विद्यालय के छात्र – छात्राओं के अतिरिक्त बाहरी बच्चे भी खेल का प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे। विद्यालय में विभिन्न खेलों के प्रशिक्षक रखे गये है।
गुरुकुल मांटेसरी स्कूल के चेयरमैन व पूर्व डीआईजी कृपाशंकर सिंह ने अतिथियों को स्पोर्टस ऐकेडमी के शुभारंभ अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी आरएस बेदी, पूर्व जनरल सेक्रेट्री एथलेटिक्स एसोसिएशन एवं इविवि के बास्केटबॉल कैप्टन आरके उपाध्याय, एशिया गोल्ड मेडलिस्ट और लक्ष्मण अवार्डी प्रमोद तिवारी, प्रेसिडेंट वालीबॉल एसोसिएशन प्रयागराज प्रभात राय, असिस्टेंट एडवोकेट जनरल इलाहाबाद हाई कोर्ट और चेयरमैन ओलंपिक प्रयागराज मंडल विनोद कांत, नेशनल हॉकी खिलाड़ी श्याम बाबू गुप्ता, अर्जुन अवॉर्डी अभिनव गुप्ता, राजीव मिश्रा पूर्व क्रिकेटर एवं कोच, आशीष द्विवेदी चेस एसोसिएशन प्रयागराज, आशीष सिंह इंटरनेशनल जिम्नास्ट एवं अर्जुन अवॉर्डी, अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन प्लेयर एवं पूर्व असिस्टेंट कमिश्नर सुकेशा डी, जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव शील ओझा, अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सिंग खिलाड़ी विक्रम वाष्णेय,
बास्केटबॉल कोच सतीश द्विवेदी, राष्ट्रीय खेल मेडलिस्ट रेलवे ऑफिसर सेक्रेटरी डिस्ट्रिक्ट बॉक्सिंग स्टेशन प्रयागराज अतुल सिद्धार्थ तिवारी, ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी गोल्ड मेडलिस्ट आशीष मिश्रा,डिस्टिक रेलवे ऑफिसर नवीन कुमार, गोल्ड मेडलिस्ट भारत भूषण, राष्ट्रीय गोल्ड मेडलिस्ट बृजेश केसरवानी, अंतर्राष्ट्रीय जिम्नास्ट नीरज द्विवेदी, राष्ट्रीय खिलाड़ी अमित श्रीवास्तव,
सेनसाई यूपी चीफ बीबी गौरांग और चेयरमैन ऑल इंडिया ऑफिशियल एसोसिएशन पूर्व भारतीय बॉक्सिंग टीम कोच एसएन मिश्रा सहित अन्य अतिथियों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। अतिथियों ने स्पोर्ट्स ऐकेडमी का शुभारंभ कर ऐकेडमी का लोगों और टीशर्ट लांच करके किया। अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय खिलाड़ियों ने बच्चों को एक खेल तक ही सिमटने नही बल्कि और खेलों में भाग लेने की सलाह देते हुए कहा कि वह लोग खेलों पर विशेष ध्यान दें जिससे कि शारीरिक रूप से फिट रहते हुए अपना भविष्य उज्जवल रख सके। गुरुकुल स्पोर्ट्स एकेडमी की प्रमुख डॉ वंदना सिंह ने बताया कि गुरुकुल स्पोर्ट्स ऐकेडमी में छात्र, छात्राओं के साथ बाहरी लोग भी प्रवेश लेकर कौशल विकास और खेलों में प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं। इस दौरान उनको बास्केटबॉल, टेबल टेनिस, वॉलीबॉल, कबड्डी, बॉक्सिंग, शूटिंग, जूडो – कराटे , बैडमिंटन, खो-खो और स्केटिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि नई शिक्षा नीति के तहत वोकेशनल कार्यक्रमों को भी बढ़ावा देते हुए लोगों को कौशल विकास के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है इससे लोगों में कौशल विकास बढेगा और उनको रोजगार के अवसर मुहैय्या होगे। इसके लिए विद्यालय में हारमोनियम, गिटार, तबला, ढोलक, सेंथटाइजर और ड्रम का प्रशिक्षण दिया जाएगा। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।